फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   samajwati party workers fired the effigy of madhyapradesh gov

सपाजनों ने एमपी सरकार का पुतला फूंका

Wed, 07 Jun 2017 10:35 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Wed, 07 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
samajwati party workers fired the effigy of madhyapradesh gov
राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहा पर एमपी सरकार का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता।
मध्य प्रदेश में लाठी चार्ज और फायरिंग में पांच किसानों की मौत पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिविल लाइन रोड पर मध्य प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। नारेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश सरकार से इस्तीफा मांगा।      
विज्ञापन


सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार का रवैया तानाशाह पूर्ण रहा। किसानों का ब्याज माफी के लिए चल रहे आंदोलन को दबाने के लिए यह रवैया अपनाया गया है। इस घटना में पांच निर्दोष किसानों की मौत हो गई है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार इस्तीफा दे। सपा नगर सचिव मनीष त्रिपाठी एवं पूजा कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की जहां भी सरकार है वहां पर किसानों के ठगने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन


इसका सहज ही अंदाजा उत्तर प्रदेश सरकार के किसानों के कर्ज माफ किए जाने की घोषणा से लगाया जा सकता है। अभी तक किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया।इस दौरान मुख्य रूप से सुरेश अग्रहरि, विवेक सोनी, राधेश्याम, फरीद, बच्चा, जावेद, पप्पू, उमेश, जय प्रकाश सोनी, सत्यम केशरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed