सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और तीन कृषि बिल के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। डाला के रामलीला मैैदान में पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका।
सपा के नगर अध्यक्ष मंगल जायसवाल ने कहा वर्तमान सरकार में महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली बिल, सरसों तेल, दाल का कीमत आसमान छू रहा है। तीनों कृषि कानून किसानों को डरा रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं की मागें नहीं मानी गई तो कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान आमिल बेग, रामनिवास भारती, उमा यादव, उमेश मेहता, राजकुमार कुशवाहा, महादेव यादव, अशोक चौधरी, राजीव चंद्रवंशी, मुकेश देव पांडेय आदिमौजूद रहे।