फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salute to the saint of truth, non-violence and simplicity on his birth anniversary

जयंती पर सत्य, अहिंसा और सादगी के संत को किया गया नमन

Sun, 02 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Salute to the saint of truth, non-violence and simplicity on his birth anniversary
राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते नपा चेयरमैन वीरें? - फोटो : SONBHADRA
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रविवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। स्वच्छता अभियान चलाकर जीवन में स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया तो सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने बापू के रूप में सजकर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्र विजय सिंह ने बापू और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। गांधी उद्यान में पहुंचकर भी राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने रामधुन गाया। डीएम ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी के त्याग, समर्पण और संघर्षों से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। एडीएम सहेदव मिश्र, आशुतोष दुबे, सुशील सिंह, अनिल गुप्ता, जगरूप सिंह पटेल, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने चाचा नेहरू बाल उद्यान स्थित अशोक स्तंभ पर पुष्प अर्पित किया। पालिका कार्यालय स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एसडीएम रमेश कुमार ने नगर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, संजय जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, विनोद सोनी आदि रहे। सदर ब्लॉक के देवरी खुर्द गांव स्थित स्मृति वाटिका में प्रभात फेरी निकालने के बाद गोष्ठी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार जैन की ओर से मरीजों को फल वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत आदि मौजूद रहे। युवा भारत ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष/यूथ आइकॉन सौरभ कांत पति तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए कड़ा संघर्ष किया।
घोरावल: ओमर उमर वैश्य युवजन संघ घोरावल ने सीएचसी परिसर में मरीजों को फल वितरित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, ओमर उमर वैश्य महासभा महामंत्री राकेश कुमार, महासभा कार्यकारिणी सदस्य अमरेश चंद्र, वीरेंद्र गुप्त आदि रहे।
ओबरा: भाजपा विधानसभा कार्यालय पर समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड व चोपन ब्लाक प्रमुख लीला सिंह गोंड़ के नेतृत्व में संयुक्त रूप से महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। गुड्डू गोंड, आशीष कुमार गोंड, बबलू निषाद, टाटा चौधरी, रामखेलावन गोंड, गीता माली आदि रहे।
चोपन: नगर पंचायत कार्यालय में पौधरोपण किया गया। चेयरमैन फरीदा बेगम, अनीश अहमद, सभासद प्रतिनिधि मोम बहादुर, उषा देवी, सभासद सोनी रावत, कुशल सिंह आदि रहे। सब्जी मंडी में रामलीला मंच पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में संजय जैन, संतोष मिश्रा, अभिषेक दुबे आदि मौजूद रहे।
सलखन: जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा में प्रधानाचार्य द्विजेंद्रनाथ मिश्र ने दोनों महापुरुषों के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। अदिति, अंशिका, अमिषु, प्रतिभा और श्वेता ने रामधुन गाया। सृष्टि पांडेय ने नशा मुक्ति की अपील की। चित्रकला प्रतियोगिता एवं वॉलीबाल मैच भी हुआ।
म्योरपुर: रासपहरी स्थित विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय पर विधायक रामदुलार सिंह गोंड ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सोनाबच्चा अग्रहरि, दीपक सिंह, उमाशंकर सिंह, रामदेव तिवारी आदि रहे।
करमा: मोती सिंह इंटर कॉलेज धौरहरा में प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह, बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह में प्रबंधक बीएन यादव ने ध्वजारोहण किया। कोन: गैवंति इंटर कॉलेज प्रांगण में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।
खलियारी: स्थानीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, पंचायत भवन, पीएचसी, पं. जगमोहन विद्यालय, किसान निर्मल विद्यालय, स्वामी विवेकानंद विद्यालय, संजीवनी बाल विद्या मंदिर सुअरसोत में गांधी जयंती पर झंडारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।
बीजपुर: सरकारी विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाल दोनों विभूतियों की जयंती मनाई गई। इस दौरान बीजपुर, डोडहर , नेमना, जरहा, महुली, रजमिलान , पिंडारी सहित अनेक ग्राम पंचायत कार्यालय में चित्र पर फूल चढ़ाया गया।
वहीं सनबीम स्कूल में जयंती पर निदेशक मुकेश सिंह, संदीप चौरसिया व रितेश चौरसिया ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या श्वेता यादव, उप प्रधानाचार्य आनंद सिंह, अरविंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

वहीं कांग्रेस के चोपन ब्लाक कार्यालय पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राजनरायन सिंह ने आम जनमानस को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र को सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर स्वतंत्र साहनी, सेतराम केशरी, बाबूलाल पनिका, जवाहर प्रसाद,पप्पू उपाध्याय, संजय, चेखुर, अरविंद कुमार आदि रहे।

राबर्ट्सगंज प्रसव केंद्र में गांधी जयंती पर फल वितरण करते विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष,नपा के पूर्व?

राबर्ट्सगंज प्रसव केंद्र में गांधी जयंती पर फल वितरण करते विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष,नपा के पूर्व?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed