फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salute to the heroes of Kakori incident on Martyrdom Day

शहादत दिवस पर काकोरी कांड के नायकों को किया नमन

Sun, 19 Dec 2021 05:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Salute to the heroes of Kakori incident on Martyrdom Day
अखिल भारतीय नौजवान सभा ने काकोरी कांड के नायकों को शहादत दिवस पर नमन किया। रविवार को भाकपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी और रोशन सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए सभी कौम के लोगों ने एकजुट होकर अपना योगदान दिया। शहादत भी दी। उनका सपना एक धर्म निरपेक्ष आजाद भारत का था लेकिन वर्तमान में हालात बदलते जा रहे हैं। सत्तारूढ़ दल के लोग धर्म निरपेक्षता से इतर किसी एक धर्म की बात करने से बाज नहीं आ रहे हैं। भारत को धर्म के नाम पर बांटने की साजिश की जा रही है। भाकपा के जिला सचिव आरके शर्मा, अमरनाथ सूर्य, प्रेमचंद गुप्ता, कमला प्रसाद, संतोष शर्मा, विनोद चौधरी, राजेश चौधरी, सुनील कुमार सोनी, सुरेश खरवार, गिरिजा शंकर, राम मनोहर जायसवाल, अनूप गुप्ता, प्रमोद सोनी आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला सचिव दिनेश्वर वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed