फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salesman arrested with empty liquor bottle, seal lid and wrapper

शराब के खाली बोतल, सील ढक्कन व रैपर संग सेल्समैन गिरफ्तार

Wed, 14 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Salesman arrested with empty liquor bottle, seal lid and wrapper
ओबरा थाना में बरामद शराब की बोतलों की जांच करते सीओ ओबरा भाष्कर वर्मा। - फोटो : SONBHADRA
ओबरा। नगर के आर्य समाज के समीप स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल में कमरे में पुलिस ने छापेमारी कर एक सेल्समैन को ब्रांडेड शराब के सैकड़ों खाली बोतल, सील ढक्कन और रैपर के साथ गिरफ्तार कर लिया। स्वाट टीम, एअसोजी टीम और थाने की फोर्स ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर ब्रांडेड बोतलों में नकली शराब भर कर बेचने का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी सीओ के नेतृत्व में टीम अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए गठित की है। बुधवार को क्षेत्राधिकारी ओबरा भास्कर वर्मा के निर्देश पर फोर्स के साथ थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव, स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी ने ओबरा के आर्य समाज के समीप स्थित एक अंग्रेजी की दुकान के बगल में कमरे में छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनी के शराब की बोतलों में सस्ती शराब बेचने का खुलासा किया। सीओ ओबरा भास्कर वर्मा ने बताया कि अवैध शराब की बरामदगी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान का पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना ओबरा क्षेत्रांतर्गत आर्य समाज मंदिर, अग्रेजी शराब की दुकान के पीछे से से सेल्समैन प्रकाश रंजन पुत्र गिरेन्द्र सिंह निवासी विश्रामपुर थाना ईमामगंज, जिला गया, बिहार को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चार बोतलों में भरी हुई राय लस्टैग, 04 बोतलों में इंपीरियल ब्लू, 01 बोतल में ब्लैंडर प्राइड अंग्रेजी शराब तथा 361 ब्रांडेड खाली बोतले, 586 ढक्कन व 07 अधखुली बोतलें बरामद किया गया है। पकड़े गए सेल्समैन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान सेल्समैन ने स्वीकार किया है कि शराब के ब्रांडेड कंपनी के खाली बोतलों में सस्ती शराबों को भरकर बेेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed