{"_id":"66cb67630cfd6b69ec09fc25","slug":"salary-of-employees-who-do-not-give-property-details-till-tomorrow-will-be-stopped-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-117123-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कल तक संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों का रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कल तक संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों का रुकेगा वेतन
विज्ञापन
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों और राजकीय स्कूलों में तैनात राज्य कर्मचारियों काे मंगलवार तक अपनी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा न देना भारी पड़ सकता है। विभाग ऐसे लोगों के अगस्त माह का वेतन रोकने की तैयारी में है।
सरकार की ओर से विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से उनकी चल-अचल संपत्तियों का विवरण मांगा गया है। बार-बार निर्देश की अवहेलना बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों में तैनात राजकीय कर्मचारियों और कुछ राजकीय कॉलेजों में तैनात शिक्षकों को भारी पड़ सकती है।
बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी की ओर से 24 अगस्त को पत्र के माध्यम से अपने सभी राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को पत्र जारी किया है। जिसमें हर हाल में 27 अगस्त दिन मंगलवार तक अपनी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर जारी करने आ आदेश दिया है।
विज्ञापन
बीएसए व वित्त लेखाअधिकारी ने संयुक्त पत्र में बताया कि सभी बीईओ और बीएसए कार्यालय में तैनात समस्य कर्मी और ऐसे शिक्षक जो राज्य कर्मचारी के तहत नियुक्त हैं वे पूर्व में दिए गए प्रारूप और निर्देश के क्रम में मंगलवार तक पोर्टल पर संपत्ति का व्यौरा दर्ज कर लिखित सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराए। विवरण न देने वालों के अगस्त माह के वेतन भुगतान पर रोक लगाई जाएगी।