फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salaries of two secretaries stopped for not making disabled toilet

Sonebhadra News: दिव्यांग शौचालय न बनवाने पर दो सचिवों का वेतन रोका

Mon, 26 Feb 2024 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Salaries of two secretaries stopped for not making disabled toilet
सोनभद्र। स्कूलों में दिव्यांग शौचालय के निर्माण में रुचि न लेने पर डीपीआरओ ने चतरा ब्लॉक के दो सचिवों के फरवरी के वेतन पर रोक लगाने की संस्तुति की है। लक्ष्य की पूर्ति कर डिजिटल डायरी उपलब्ध कराने तक उन्हें वेतन जारी नहीं होगा। एडीपीआरओ की जांच रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है। डीपीआरओ विशाला सिंह ने बताया कि गत दिनों एडीपीआरओ ने चतरा ब्लॉक मुख्यालय पर सभी सचिवों के साथ स्कूल कायाकल्प अभियान की बिंदुवार समीक्षा की थी। इसमें दो ग्राम सचिवों की प्रगति काफी खराब मिली। ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश कुमार से संबंधित सभी गांवों में 32 दिव्यांग शौचालय निर्मित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। महज 08 दिव्यांग शौचालयों की पूर्णता का डिजिटल डायरी समीक्षा के समय प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा 11 दिव्यांग शौचालय निर्माणाधीन और 13 पर काम ही नहीं शुरू होना पाया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक कुमार से संबंधित सभी गांवों में 29 दिव्यांग शौचालय बनाए जाने हैं, जबकि मात्र 07 की पूर्णता का डिजिटल डायरी प्रस्तुत किया गया। अन्य 13 दिव्यांग शौचालय निर्माणाधीन और 09 अनारंभ पाए गए। इसे गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने दोनों सचिव के माह फरवरी का वेतन लक्ष्य की पूर्ति कर डिजिटल डायरी उपलब्ध कराने तक बाधित करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed