फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Saiyan Bhaye Kotwal drama appreciated

Sonebhadra News: सैयां भए कोतवाल नाटक को सराहा

Mon, 28 Oct 2024 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Saiyan Bhaye Kotwal drama appreciated
शक्तिनगर। एनटीपीसी शक्तिनगर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित सैयां भए कोतवाल नाट्य मंचन को सराहा गया। इस दौरान विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी व संविदा कामगारों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

परियोजना के सतर्कता विभाग की तरफ से विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा सामाजिक जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परियोजना प्रमुख राजीव अकोटकर ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों व संविदा कर्मियों को सत्यनिष्ठा की संस्कृति अपनाने और राष्ट्र की समृद्धि में योगदान के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान निबंध लेखन, नारा प्रतियोगिता, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, लघु कथा लेखन, चित्रकला, भाषण, नृत्य आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। रविवार शाम कर्मचारी विकास केंद्र में नाट्य मंचन हुआ। इसका शीर्षक था सैयां भए कोतवाल। मराठी लेखक बसंत सबनीस की ओर से मराठी भाषा का यह लोक नाट्य विच्चा भाजी पूरी करा नाम से है। इसका हिंदी अनुवाद उषा बनर्जी ने सैयां भए कोतवाल नाम से किया है। नाटक से समसामयिक समस्या, भाई-भतीजावाद या यूं कहें अंधा बांटे रेवड़ी अपने को देय कहावत चरितार्थ होती है। कार्यक्रम का संचालन सुशोभन दास अपर महाप्रबंधक सतर्कता विभाग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed