फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sadar MLA Bhupesh Choubey raised the issue of setting up a state university in Sonbhadra

सदर विधायक भूपेश चौबे ने सदन में उठाया राज्य विश्वविद्यालय बनाने का मुद्दा

Thu, 26 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sadar MLA Bhupesh Choubey raised the issue of setting up a state university in Sonbhadra
चार प्रांतों से घिरे आदिवासी बहुल जिला सोनभद्र में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने का मामला सदन में उठाया गया। सदन के पहले दिन सदर विधायक भूपेश चौबे ने पत्र देकर विंध्याचल मंडल में प्रस्तावित राज्य विश्वविद्यालय को सोनभद्र जिले में बनाए जाने की मांग की। सदन में भी उन्होंने राज्य विश्वविद्यालय बनाए जाने का मामला उठाया।
विज्ञापन

सदन में कहा कि प्रदेश का आखिरी जिला होने के साथ-साथ सोनभद्र चार राज्यों से घिरा है। ऐसे में राज्य विश्वविद्यालय सोनभद्र में बनाये जाने से सीमावर्ती राज्यों के छात्र-छात्राओं को भी उच्च शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। साथ ही यह भी कहा कि सोनभद्र अपने सृजन वर्ष 1989 से आज तक पिछली सरकारों में उपेक्षित रहा और आदिवासी बहुल होने के नाते यहां के गरीबों और आदिवासियों को उनका हक नहीं मिल पाया। ऐसे में सोनभद्र में विश्वविद्यालय खुलने से यहां के लोगों को उच्च शिक्षा मिल सकेगी और यहां के आदिवासियों को भी मुख्य धारा से जुड़कर अपनी प्रतिभा से समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का मौका मिलेगा। बता दें कि जिले में राज्य विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग रामबाबू केशरी और सामाजिक कार्यकर्ता नीतीश चतुर्वेदी लंबे समय से कर रहे हैं। इसको लेकर पूर्व में कई बार पत्राचार भी किया गया है। सदन में मामला उठाने पर हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed