फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rush crowd in pagoda

गूंजा हर-हर महादेव का जयकारा

Mon, 30 Jul 2018 11:42 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Mon, 30 Jul 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rush crowd in pagoda
राबर्ट्सगंज वीरेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते लोग
सोनभद्र। श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों में महादेव की गूंज रही। बोल-बम, हर-हर महादेव की उद्घोष से समूचा सोनांचल गूंज उठा। शिवद्वार में विराजमान उमा-महेश्वर की पूजन अर्चन के लिए छह हजार भक्तों ने जलाभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही।  
विज्ञापन

घोरावल: शिवद्वार धाम में तड़के सुबह उमा-महेश्वर की प्रतिमा का दिव्य श्रृंगार एवं मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खोला। इसके बाद कांवरियों ने जलाभिषेक करना शुरू किया। मंदिर के अंदर पुजारी सुरेश गिरी, शिवराज गिरी, संजय मोदनवाल मंत्रोचार के साथ दर्शन-पूजन कराते रहे। घोरावल उपजिलाधिकारी राजकुमार, नायब तहसीलदार अनिल वर्मा भी डटे रहे। मंदिर के बाहर व अंदर जिला संगठन आयुक्त सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में स्काउट गाइड के स्वयं सेवक सेवा कार्य में लगे थे। एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, सीओ विवेकानंद तिवारी परिसर में भ्रमण करते रहे। जिले के अलावा मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, पड़ोसी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड से भी श्रद्धालु पूजन-अर्चन को पहुंचे थे। वहीं राबट्र्सगंज नगर में स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, शोभनाथ मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पुजारियों ने देवादिदेव महादेव का पूजन-अर्चन करने के बाद मंदिर का पट खोला। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ शुरू किया। रौप स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, बरैला में भोले शिव शंकर मंदिर और गौरीशंकर में शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। चोपन: नगर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। चोपन के काली मंदिर, कैलाश मंदिर, दुर्गा मंदिर, बाबा मंगेश्वर नाथ खोडवा पहाड़, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में अलसुबह से भोले के भक्तो ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किया। रेणुका पार के गोठानी ग्राम पंचायत में सोन नदी के पावन तट पर स्थित अतिप्राचीन बाबा शोभनाथ के मंदिर पर भोर से श्राद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने लगे थे। मंदिरों के आसपास माला-फूल, प्रसाद की दूकानें सजी रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed