फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ruckus in wedding ceremony in sonbhadra Gharati barati fight over orchestra missing youth deadbdy found in well

शादी समारोह में बवाल: आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाने को लेकर भिड़े घराती-बराती, लापता युवक का कुएं में मिला शव

Mon, 02 May 2022 06:33 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 May 2022 06:33 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के पचोखर गांव में रविवार रात आर्केस्ट्रा में फरमाइशी नृत्य-गीत को लेकर घराती-बराती आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक बरात पक्ष का एक युवक लापता हो गया। सोमवार सुबह उसका शव गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Ruckus in wedding ceremony in sonbhadra Gharati barati fight over orchestra missing youth deadbdy found in well
सरोज जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के पचोखर गांव में रविवार रात एक शादी समारोह में बवाल हो गया। आर्केस्ट्रा में फरमाइशी नृत्य-गीत को लेकर घराती-बराती आपस भिड़ गए। मारपीट में दोनों तरफ से छह से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान बरात पक्ष का एक युवक लापता हो गया। रात भर पुलिस युवक की तलाश करती रही। सोमवार सुबह लापता सरोज जायसवाल (27) का शव कुएं में मिला। चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी बृजराज कनौजिया के लड़की के शादी थी। बरात बिहार के शिकरी गांव के रामजनम बैठा के यहां से आई थी। द्वारचार भोजन के बाद नाच-गाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी बीच मनपसंद गीत-नृत्य की बात को लेकर कुछ घराती और बरातियों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


मारपीट में छत्रधारी, रामराज, काशीनाथ, महेंद्र, प्रेम कुमार सहित आठ लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे थाना प्रभारी राजेश सिंह ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। मारपीट के दौरान बराती शिकरी गांव निवासी सरोज जायसवाल (27) पुत्र श्रीनाथ जायसवाल लापता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुएं से पानी भरने गई महिला तो मचाया शोर

रात भर पुलिस लापता युवक को ढूंढती रही लेकिन नहीं मिला। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे गांव के ही श्रीराम के कुएं में पानी भरने गई एक महिला ने सरोज का शव उतराया देख ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मृतक के बड़े पिता जवाहिर जायसवाल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed