फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ruckus in water park, zip president representative was taken to police station, accused of misbehavior

वाटर पार्क में बवाल, जिपं प्रतिनिधि को पुलिस उठा ले गई थाने

Sun, 19 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in water park, zip president representative was taken to police station, accused of misbehavior
अहरौरा थाना अंतर्गत स्थित एक वाटर पार्क में रविवार को मारपीट हो गई। मनबढ़ों ने कई वाहनों का शीशा तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस भाजपा के सहयोगी दल अपना दल के सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल के प्रतिनिधि अरूण पटेल समेत कई लोगों को थाने ले गई। अद के कई नेताओं के हस्तक्षेप पर पुलिस ने प्रतिनिधि समेत अन्य को छोड़ा।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में स्थित एक वाटर पार्क में किसी बात को लेकर कुछ लोगों और पार्क के कर्मियों में विवाद हो गया। पार्क में घूमने गए सोनभद्र के जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अरूण पटेल ने विवाद कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया तो मनबढ़ उनसे भी उलझ गए, जिससे मामला गरमा गया। अरूण ने बताया कि वाटर पार्क के कर्मी कुछ लोगों से विवाद कर रहे थे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो उनसे मारपीट करने पर उतारू हो गए। पार्क के कर्मी बाहर निकलने वाले सभी रास्तों के दरवाजों को बंद कर दिए। उनका आरोप है कि घटना की जानकारी होने पर अहरौरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हीं से दुर्व्यवहार करने लगी। इतना ही नहीं बदसूलकी करते हुए उन्हें और उनके कुछ साथियों को उठाकर थाने ले गई। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से बातचीत की तब जाकर उन लोगों को छोड़ा गया। कहा कि डीआईजी और एसपी से प्रकरण की जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। उधर पुलिस चौकी अहरौरा के प्रभारी मनोज सिंह ने कहा कि मारपीट की सूचना मिलने पर वे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तो विवाद हो रहा था। अरूण की अगुवाई में लोग विवाद कर रहे थे, इसलिए उन लोगों को वहां से हटाना पड़ा। जिपं प्रतिनिधि द्वारा लगाए गये सभी आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed