फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rpta stopped building and a bridge

रपटा आैर पुल निर्माण रोका

Thu, 26 Feb 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 26 Feb 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Rpta stopped building and a bridge
नगवां ब्लाक के चकया ग्राम पंचायत में तिवारी बांध पर रपटा और पुलिया निर्माण को गुरुवार को ग्रामीणों ने रोक दिया। यह निर्माण 37 लाख रुपये की लागत से नक्सल क्षेत्र में पैक्स पेड योजना के तहत कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने ठेकेदार के विरूद्ध प्रदर्शन कर सही निर्माण न होने पर दो मार्च को कलेक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों रमाकांत, रामचरन, रामसहाय ने आरोप लगाया है कि पुल और रपटा निर्माण की दीवार में सिर्फ भस्सी का प्रयोग किया गया है। अमर, रामदुलारे, छोटेलाल और बेचू ने कहा कि जंगल के बलुई पत्थर का इस्तेमाल करके दिवाल बनाई गई है। सपा जिला सचिव अर्जुन यादव का कहना है कि एक सप्ताह से ग्रामीण घटिया निर्माण का विरोध कर रहे हैं, लेकिन ठेकेदार मानने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

 इसकी वजह से गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को रोकवा दिया, इस मामले में सही कदम उठाए जाने की जरूरत है। प्रदर्शन करने वालों में डंगर, इनरावती, सुगिया, सुगवंती, सीता, राजमती, पुष्पा, विंदू, गुलाब, रामनरायन, त्रिलोकी, शकुंतला, लालवर्ती शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed