फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   roof of the employee's house collapsed, people were shocked

कर्मचारी आवास की छत ढही, सहमे लोग

Wed, 16 Feb 2022 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
roof of the employee's house collapsed, people were shocked
मुंसिफ न्यायालय परिसर के बगल में बने राजस्व विभाग के आवास का छत मंगलवार की रात ढह गया। तेज आवाज सुनकर लोग सहम गए। संयोग रहा कि छुट्टी होने के कारण कमरे में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

अस्सी के दशक में दुद्धी तालाब मार्ग पर वार्ड नंबर छह में न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन और न्यायालय एसडीएम का निर्माण कराया गया था। इसी परिसर में न्यायालय परिसर में ही न्यायालय व राजस्व विभाग के कर्मचारियों के रहने के लिए आवास भी बनाए गए थे। टाइप ए, टाइप बी और टाइप सी श्रेणी के इन आवासों में 1985 से ही कर्मचारी परिवार समेत निवास कर रहे हैं। टाइप बी श्रेणी के आवास में कमरा नंबर दो की छत अचानक रात में तेज आवाज के साथ गिर गई। देर रात छत गिरने के बाद बगल में निवास करने वाले कर्मचारी सकते में आ गए। बाहर से कमरे का ताला बंद था इसलिए कुछ नजर भी नहीं आ रहा था। दहशत में किसी तरीके से कर्मचारियों ने रात बिताई। सुबह कमरा खोलकर देखा गया तो एक कमरे का छत गिरा हुआ था। आवासों की जर्जर हालत से सहमे कर्मचारी इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed