फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ROB Construction: Buses to halt near Jogiyabir Temple

आरओबी निर्माण : जोगियाबीर मंदिर के पास होगा बसों का ठहराव

Mon, 22 Jun 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
ROB Construction: Buses to halt near Jogiyabir Temple
आरओबी निर्माण के लिए रॉबर्ट्सगंज में लगाया गया बैरियर, संवाद
सोनभद्र। चोपन-चुनार रेलमार्ग के गेट संख्या 37 पर रॉबर्ट्सगंज रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य के चलते स्थानीय यातायात व्यवस्था में चरणबद्ध बदलाव शुरू हो गया है। निर्माण एजेंसी और पुलिस प्रशासन के बीच हुई अहम बैठक के बाद यात्री बसों के ठहराव में बड़ा बदलाव किया गया है। अब नौगढ़ और रामगढ़ की तरफ से आने वाली सभी यात्री बसें जोगियाबीर मंदिर के पास ही रुकेंगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य निर्माण स्थल पर भीड़भाड़ कम करना और आम जनता को सुरक्षित व सुगम आवागमन देना है। रॉबर्ट्सगंज क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत कार्यदायी संस्था ने रॉबर्ट्सगंज नगर और डायवर्जन मार्गों सहित कुल 45 स्थानों पर दिशा-सूचक संकेतक (साइन बोर्ड) और सूचना बोर्ड लगाए हैं। संस्था के अधिकारियों के मुताबिक, रॉबर्ट्सगंज नगर, बेलखुरी मोड़, महिला थाना, मधुपुर, मझिगाई, तेंदू मोड़, नई बाजार, मरकरी पुल और जोगियाबीर मंदिर जैसे प्रमुख चौराहों पर इन संकेतकों को लगाया गया है ताकि वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों की सटीक जानकारी मिल सके। वर्तमान व्यवस्था के तहत चार पहिया वाहनों का आवागमन रेलवे क्रॉसिंग होते हुए रेलवे स्टेशन रोड से कराया जा रहा है। हालांकि, निर्माण कार्य आगे बढ़ने पर इस मार्ग को भी पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद यातायात को नई बाजार-चुर्क और मरकरी पुल मार्ग की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घुवास खुर्द के पास स्थित बंद रेलवे क्रॉसिंग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है। इसके चालू होते ही मौजूदा क्रॉसिंग को चार पहिया वाहनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक कर दिया जाएगा। हादसों को रोकने के लिए निर्माण स्थल के आसपास बेलखुरी मोड़ और महिला थाना के पास मजबूत बैरियर लगाए गए हैं। जहां पिलर के लिए पाइलिंग का कार्य चल रहा है, वहां दोनों ओर बैरिकेडिंग करके बाइक सवारों और पैदल यात्रियों के लिए एक अलग व सुरक्षित रास्ता निकाला गया है। इसके अलावा, रात के समय सफर को सुरक्षित बनाने के लिए रिफ्लेक्टिव लाइन (रिफ्लेक्टर) और पर्याप्त पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) की व्यवस्था की गई है। रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्राॅसिंग से दोपहिया वाहनों के साथ ही पैदल यात्रियों का बाजार में आना-जाना लगा रहेगा। कार्यदायी संस्था की तरफ से निर्माण स्थल के दोनों तरफ बाइक सवारों एवं पैदल यात्रियों केे आने-जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। एक तरफ से पैदल यात्रियों और बाइक सवारों के आने के लिए तो दूसरी तरफ से जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य आगे बढ़ने पर भी ऐसे ही बाइक सवारों एवं पैदल यात्रियों के आने-जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता दिया जाएगा। वहीं चार पहिया वाहनों को दूसरे रूट से गुजारा जाएगा। अभी चार पहिया वाहन भी क्राॅसिंग से होकर आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed