फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Roaster of 18 hours, but getting electricity only for 10-12 hours

Sonebhadra News: 18 घंटे का रोस्टर, पर मिल रही सिर्फ 10-12 घंटे बिजली

Sat, 21 Dec 2024 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Roaster of 18 hours, but getting electricity only for 10-12 hours
देश की ऊर्जा राजधानी हाेने के बाद भी जिले में इन दिनों बेतहाशा बिजली कटौती हो रही हैं। शेड्यूल को दरकिनार कर मनमानी कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हैं। इससे न सिर्फ फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, बल्कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी भी परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश है। बावजूद घंटों बिजली गुल रहती है। कभी मरम्मत के नाम पर तो कभी फॉल्ट दिखाकर आपूर्ति बाधित की जा रही है। ट्रिपिंग की समस्या अलग है। शनिवार को नगर में दोपहर से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक कई बार बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन

नगर से करीब दस किमी की दूरी पर स्थित कुसुम्हा उपकेंद्र से भी कटौती जारी है। उपकेंद्र से बीते तीन दिनों से अनियमित बिजली कटौती हो रही है। शुक्रवार को सुबह 20 मिनट के लिए बिजली आई फिर पूरे दिन बाधित रही। शाम को बिजली आई भी तो लो वोल्टेज रहा। शनिवार की सुबह भी बिजली ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पन्नूगंज उपकेंद्र और दुबेपुर विद्युत उपकेंद्र से अनियमित कटौती हो रही है। इससे पावर कनेक्शनधारकों का व्यवसाय चौपट तो हो रहा ही है, फसलों की सिंचाई किसान नहीं कर पा रहे हैं।
पसही उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी कटौती हो रही है। उपभोक्ताओं ने बिजली कटौती बंद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed