फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   roadways bus

आज से चुर्क से होकर चलेगी रोडवेज की दो बसें

Thu, 12 Nov 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
roadways bus
सोनभद्र। लॉकडाउन के बाद से ही खड़ी सोनभद्र डिपो की चार और बसों का संचालन बृहस्पतिवार को धनतेरस से शुरू हो जायेगा। बसों का संचालन लंबे रूट पर होगा। वहीं, ओबरा-वाराणसी के बीच चल रही रोडवेज की दो बसें अब चुर्क होते हुए चलेंगी। चुर्क से होकर बसों का संचालन दीपावली के बाद भी जारी रहेगा। जिले में सोनभद्र डिपो की कुल 47 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जा रहा है। लॉकडाउन के बाद से खड़ी चार अन्य रोडवेज बसों का संचालन वृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। इससे अब जिले में कुल 51 रोडवेज बसों का संचालन होने लगेगा। वर्तमान में अमलोरी से वाराणसी तक 10, अमलोरी, गोरखपुर वाया वाराणसी रूट पर 11, अमलोरी, वाराणसी, आजमगढ़ वाया गोरखपुर रूट पर 06, घोरावल-वाराणसी रूट पर एक, विंढमगंज मिर्जापुर वाया कोन रूट पर एक, बीजपुर-वाराणसी के बीच तीन, आसनडीह-वाराणसी के बीच एक, बैरखड़-वाराणसी के बीच बस एक चलाई जा रही है। इसी तरह से बीजपुर-मिर्जापुर रूट पर एक, रेणुकूट से प्रयागराज के लिए एक, खलियारी से वाराणसी वाया राबर्ट्सगंज एक और शिवद्वार देवगढ़ से वाराणसी के बीच एक रोडवेज बस का संचालन किया जा रहा है। कई रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। सोनभद्र डिपो के एआरएम एके सिंह ने बताया कि ओबरा से वाराणसी के बीच दो रोडवेज बस संचालित हो रही हैं, जो 12 नवंबर से चुर्क होते हुए ओबरा-वाराणसी के बीच संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed