फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road work stopped for the construction of culvert

Sonebhadra News: पुलिया के निर्माण के लिए रोका सड़क का काम

Fri, 27 Jun 2025 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Road work stopped for the construction of culvert
सलखन। नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा के वार्ड संख्या नौ में स्थित गुरमा जेल मार्ग पर वर्षों पुरानी ध्वस्त पुलिया अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। निर्मल यादव के घर के पास बनी यह पुलिया करीब 20 साल पुरानी है। अब पूरी तरह जर्जर व जाम हो चुकी है। ग्रामीणों ने पुलिया का निर्माण कराने के लिए सड़क का काम रोकवा दिया।को रोकवाते हुए चेतावनी दी कि जब तक पुलिया का निर्माण समुचित ढंग से नहीं किया जाता, तब तक वे सड़क बनने नहीं देंगे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग से जिला जेल, गुरमा पुलिस चौकी, विद्यालय और फैक्ट्रियों तक आवागमन होता है। ऐसे में पुलिया का निर्माण न होना गंभीर समस्या है। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत से कई बार नाली निर्माण कराया गया, लेकिन पुलिया को लेकर कोई समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों का आरोप है कि जब नगर पंचायत से पुलिया निर्माण की मांग की जाती है तो अधिशासी अधिकारी इसे पीडब्ल्यूडी का कार्य बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। वहीं, पीडब्ल्यूडी की भी ओर से अब चल रहे सड़क निर्माण के बाद पुलिया निर्माण मुश्किल हो जाएगा। इस आपसी खींचतान के चलते पुलिया का कार्य अधर में लटक गया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को रोकवाते हुए चेतावनी दी कि जब तक पुलिया का निर्माण समुचित ढंग से नहीं किया जाता, तब तक वे सड़क बनने नहीं देंगे। इस संबंध में वार्ड सभासद अशफाक कुरैशी, बच्चा सिंह, निर्मल यादव, विकास सोनी, मुख्तार कुरैशी, राजकुमार, श्यामा देवी, हाजी एजाज अहमद, बब्बू गुप्ता, राजन सिंह, कमलेश पटेल, रिंकू मेहता आदि ने डीएम का ध्यान आकृष्ट करते हुए शीघ्र हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed