{"_id":"680bdf5a511139c65300fb4d","slug":"road-will-be-built-for-panaura-phc-and-pokhara-degree-college-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-127460-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पनौरा पीएचसी और पोखरा डिग्री कॉलेज के लिए बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पनौरा पीएचसी और पोखरा डिग्री कॉलेज के लिए बनेगी सड़क
विज्ञापन
सोनभद्र। वर्षों से रास्ते से वंचित पनौरा गांव की पीएचसी तक जाने के लिए जल्द ही पक्की सड़क बनेगी। बभनी के पोखरा में निर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज को संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा। इन कार्यों के क्रिटिकल गैप फंड से धनराशि स्वीकृत की गई है। कार्य कराने का जिम्मा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपा गया है। विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही कार्य आरंभ होगा।
नगवां ब्लॉक के पनौरा गांव में न्यू पीएचसी का निर्माण कराया गया है। खेतों के बीच निर्मित पीएचसी तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है। चकरोड पकड़कर ही लोग पैदल या बाइक से आते-जाते हैं। रास्ते के अभाव में कोई बड़ा वाहन और यहां तक कि एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती। बरसात के दिनों में यहां तक पहुंचना मुश्किल होता है तो जब खेतों में फसल खड़ी हो जाती है, तब भी आवागमन दूभर रहता है। इसके चलते पीएचसी पर उपचार प्रभावित होता है। इस समस्या को स्थानीय लोगों ने कई बार उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने क्रिटिकल गैप फंड से 20.33 लाख रुपये सड़क बनाने के लिए स्वीकृत किए हैं। इसी तरह बभनी के पोखरा में राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया गया है। पिछले वर्ष इसका लोकार्पण भी हो गया। प्राचार्य की तैनाती भी हो गई, लेकिन अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया। इसके पीछे भी कॉलेज तक पक्की सड़क का अभाव भी प्रमुख वजह रही है। यहां भी सड़क बनाने के लिए डीएम ने क्रिटिकल गैप फंड से 18.71 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन इं. नूर आलम ने बताया कि क्रिटिकल गैप फंड से प्राप्त धनराशि से कार्य कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सड़कों को बनाने के लिए अधिकतम तीन महीने का समय निर्धारित किया गया है। कागजी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण आरंभ करा दिया जाएगा।
-- -
इन पर भी होगा काम
क्रिटिकल गैप फंड से ही पीएचसी कचनरवा तक जाने वाले सीसी रोड और बाउंड्री निर्माण के लिए 26.50 लाख रुपये दिए गए हैं। रौप में पर्यटन कार्यालय तक जाने वाले पहुंच मार्ग के लिए 35 लाख, राजकीय पशु चिकित्सालय दुद्धी की बाउंड्री के लिए 22 और बनौरा में 10 लाख रुपये दिए गए हैं।