{"_id":"5ef780bb8ebc3e42ec14a4b2","slug":"road-cunstruction-sonbhadra-news-vns532621883","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क मरम्मत के लिए विधायक ने किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठीगांव गांव में सड़क मरम्मत का शुभारंभ करते विधायक भूपेश चौबे।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे ने शनिवार को पन्नूगंज रोड-बेठीगांव संपर्क मार्ग के गड्ढा मुक्ति के लिए श्रमदान कर कार्य का शुभारंभ किया। साथ में ग्रामीणों ने भी श्रमदान किया। विधायक ने पीडब्ल्यूडी के जेई को सड़क पर बने गड्ढो में सोलंग भरवाने और जलनिकासी के लिए निर्देश दिया। आश्वासन दिया कि बरसात बाद सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा। पन्नूगंज संपर्क मार्ग स्थित खड़ंचा पुल से बेठिगांव तक करीब ढ़ाई किलोमीटर संपर्क मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क पर बने एक से डेढ़ फीट गड्ढों में फंसकर लोग चोटहिल हो रहे हैं। हल्की सी भी बारिश होने पर उक्त संपर्क मार्ग पर कीचड़ फैलने से फिसलन हो जाती है, इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है। उक्त संपर्क मार्ग केे मरम्मत के लिए बीते दिनों ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल सदर विधायक से मिलकर ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़क मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिया। शनिवार को सड़क पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया। जिसका सदर विधायक ने श्रमदान कर शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के संबंध में सवाल करने पर विधायक ने आश्वस्त किया कि बरसात बाद सड़क का निर्माण कार्य करा दिया जाएगा। अभी सड़क पर बने गड़्ढों को भरने काम होगा। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के जेई श्रवण कुमार, अनूप तिवारी, विजय कुमार मिश्रा, नंद कुमार तिवारी, नागेश्वर तिवारी, सीताराम कुशवाहा, भगवान मौर्या, दिनेश मौर्या, जगन्नाथ मौर्या, बबलू केशरी, मदन केसरी, साजन कनौजिया, मिलन कनौजिया, उपेंद्र मौर्या, लल्लन मौर्या, विजेंद्र मौर्या, बाबूलाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।