फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road accident in sonebhadra two youths died and one injured after Car rammed into truck

सड़क हादसा: सोनभद्र में खड़े ट्रक में घुसी कार, दो युवकों की मौत , एक की हालत गंभीर

Thu, 05 May 2022 10:27 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 05 May 2022 10:27 AM IST
सार

सोनभद्र जिले के आमडीह गांव के पास बुधवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टककाने के बाद पलट गई।  हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road accident in sonebhadra two youths died and one injured after  Car rammed into  truck
दु्र्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव के समीप बुधवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 12:00 बजे आमली गांव में स्थित एक ढाबे के पास ट्रक खड़ा था। उसी वक्त रॉबर्ट्सगंज की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इसके बाद सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार चालक सहित तीन लोग मदद की गुहार लगाने लगे।

विज्ञापन

झारखंड के रहने वाले थे दोनों युवक

उधर घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे सुकृत पुलिस चौकी इंचार्ज अपने सहयोगियों के साथ कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।  कोतवाल सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घायल का उपचार चल रहा है। जांच के दौरान पता चला है कि दोनों मृतक झारखंड के रहने वाले हैं। परिजनों का पता लगाकर घटना की सूचना देने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव

बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध गांव में गुरुवार  सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 55 वर्षीय अधेड़ का पेड़ से शव लटकता मिला। रामलाल यादव (55) निवासी सागोबांध बुधवार रात में घर से करीब आठ बजे निकला। इसके बाद वह वह पूरी रात घर वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह जब लोग सोकर उठे तो देखा कि घर से कुछ दूर परास के पेड़ में शव लटक रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed