{"_id":"62aea7425e20a27b496a1df2","slug":"road-accident-in-sonebhadra-truck-fell-into-kanhar-river-driver-dies-due-to-steering-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कनहर नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौत, स्टेयरिंग लॉक होने से हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कनहर नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौत, स्टेयरिंग लॉक होने से हादसा
Sun, 19 Jun 2022 10:04 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:04 AM IST
सार
हरियाणा से रांची जा रहा कंटेनर ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कनहर नदी में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं उसके साथी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कनहर नदी में गिरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के हिराचक गांव के समीप एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कनहर नदी में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं उसके साथी की हालत गंभीर है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार अलसुबह चार बजे विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव के समीप हरियाणा से रांची जा रहा कंटेनर ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कनहर नदी में गिर गया। हादसे में एटा जिले के रहने वाला चालक राजन कुमार (26) घायल हो गया। वहीं एक अन्य चालक राजबहादुर (24) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल चालक ने बताया कि स्टेयरिंग लॉक होने के कारण यह घटना घटी। घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रक को नदी से बाहर निकलने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन