फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road Accident in sonebhadra Truck fell into Kanhar river driver dies due to steering lock

Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कनहर नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौत, स्टेयरिंग लॉक होने से हादसा

Sun, 19 Jun 2022 10:04 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Jun 2022 10:04 AM IST
सार

हरियाणा से रांची जा रहा कंटेनर ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कनहर नदी में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं उसके साथी की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Road Accident in sonebhadra  Truck fell into Kanhar river driver dies  due to steering lock
पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कनहर नदी में गिरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के हिराचक गांव के समीप एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कनहर नदी में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं उसके साथी की हालत गंभीर है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार अलसुबह चार बजे विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव के समीप हरियाणा से रांची जा रहा कंटेनर ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कनहर नदी में गिर गया। हादसे में एटा जिले के रहने वाला चालक राजन कुमार (26) घायल हो गया। वहीं एक अन्य चालक राजबहादुर (24) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घायल चालक ने बताया कि स्टेयरिंग लॉक होने के कारण यह घटना घटी। घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रक को नदी से बाहर निकलने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed