{"_id":"67fce286291a30c51d0d0022","slug":"road-accident-in-sonbhadra-two-youths-died-after-hit-by-hiva-wedding-preparations-at-home-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाइवा की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, घर चल रही थी शादी की तैयारियां; मातम में बदलीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाइवा की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, घर चल रही थी शादी की तैयारियां; मातम में बदलीं खुशियां
Mon, 14 Apr 2025 03:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 14 Apr 2025 03:55 PM IST
सार
सोनभद्र के सिदहवां गांव में हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों ने मृतकों की पहचान की। बताया जा रहा है कि युवक के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हादसे में युवकों की माैत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Road Accident: सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर सिदहवां में सोमवार को हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट आई थीं। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मकरा ग्राम पंचायत निवासी अंजनी भारती का पुत्र अंशू (14) सोमवार को मप्र के सिंगरौली जिले के शिवपहरी निवासी नीरज (18) के साथ बाइक से अनपरा की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
वह बैरपान के सिदहवा मोर्चानाला स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था तभी तेल भराकर निकल रहे हाइवा ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। बताते हैं कि अंशु के ननिहाल में उसकी मौसी की शादी अगले माह है। इसी को लेकर घर तैयारी चल रही है। नीरज भी अपने जीजा के यहां शादी में शामिल होने के लिए आया था। दुर्घटना से घर में मातम का माहौल पसरा हुआ है।