{"_id":"6803233cba6e43bfbd0bccd2","slug":"road-accident-in-sonbhadra-three-people-died-dead-bodies-reached-village-together-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Accident: सोनभद्र में तीन लोगों की मौत, बरात में जाते वक्त हुआ हादसा, गांव में एक साथ पहुंचीं लाशें; कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Accident: सोनभद्र में तीन लोगों की मौत, बरात में जाते वक्त हुआ हादसा, गांव में एक साथ पहुंचीं लाशें; कोहराम
Sat, 19 Apr 2025 09:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 19 Apr 2025 09:44 AM IST
सार
Road Accident in Sonbhadra: तीनों युवक बरात में शामिल होने जा रहे थे, तभी दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही गांव में तीन लोगों की लाशें पहुंचने से वहां चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे में मृत युवकों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Accident: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। यह हादसा पटवध स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास रात करीब 9 बजे हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बेलछ गांव से तीन युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोटा जा रहे थे। इसी दौरान पटवध नायरा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को तेज टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों की पहचान लक्ष्मण गोंड (20) पुत्र विश्वनाथ, छोटू गोंड (15) पुत्र महेंद्र और चंद्रशेखर गोंड (16) पुत्र लल्लू गोंड के रूप में हुई है। तीनों निवासी ग्राम सभा बेलछ के थे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
