फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road accident in Sonbhadra: Overloaded pickup full of laborers overturns, 20 injured

सोनभद्र में सड़क हादसा: मजदूरों से भरी ओवरलोड पिकअप पलटी, 20 घायल; तीन की हालत गंभीर

Sat, 09 Dec 2023 12:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 09 Dec 2023 12:06 PM IST
सार

यूपी सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के चितंरगी थाना क्षेत्र निवासी कुछ मजदूर पिछले दिनों चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में धान की कटाई के लिए गए थे। शनिवार की सुबह मजदूर दो पिकअप पर सवार होकर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Road accident in Sonbhadra: Overloaded pickup full of laborers overturns, 20 injured
सोनभद्र में सड़क हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव के पास शनिवार को मजदूरों से भरी पिकअप नहर में पलट गई। हादसे में 20 से अधिक मजदूर घायल हुए हैं। इनमें तीन की स्थिति गंभीर है। उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पिकअप की क्षमता से अधिक मजदूर सवार थे। गति भी तेज बताई जा रही है।

विज्ञापन

यूपी सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के चितंरगी थाना क्षेत्र निवासी कुछ मजदूर पिछले दिनों चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में धान की कटाई के लिए गए थे। शनिवार की सुबह मजदूर दो पिकअप पर सवार होकर लौट रहे थे। शनिवार की सुबह वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेंदू पुल के समीप तेज गति में आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आठ मजदूरों को अंदरूनी चोट लगी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल मायावती (40) समेत तीन मजदूरों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इन्हें लगी गंभीर चोटें
घायलोंं में सभी चितरंगी तहसील क्षेत्र के गांगी, बेलहवा गांव के हैं। इसमें राहुल (23), रेखा (18), रीता (20), सियाराम (37), मायावती (40), पार्वती (18), मुनेश्वर,(40), शिव कुमार (40), मुन्नी (42), विद्यावती (25), कमलेश (35), मुन्नू (30) शामिल हैं। अन्य आठ को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed