फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road Accident in sonbhadra One driver killed in head on collision between bus and Bolero

Road Accident: बस और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत में एक चालक की मौत, साथी गंभीर

Fri, 02 Jun 2023 04:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Jun 2023 04:01 PM IST
सार

रेणुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग पर पौथीपाथर के पास शुक्रवार को बस और बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई। उसका सहयोगी भी गंभीर रूप से घायल हुआ।

विज्ञापन
Road Accident in sonbhadra One driver killed in head on collision between bus and Bolero
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले में रेणुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग पर पौथीपाथर के पास शुक्रवार को बस और बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई। उसका सहयोगी भी गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


नेमना गांव के समथरहवा टोला निवासी राजेश कुमार भारती (38) अपने साथी चेतवा निवासी अर्जुन कुमार के साथ अपनी बोलेरो से जरहा की तरफ गया था। वापस लौटते समय पोथीपाथर टोला के पास रेणुकूट की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस से बोलेरो में टक्कर हो गई। आमने-सामने की जोरदार टक्कर से बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। गंभीर रूप से घायल बोलेरो चालक राजेश व उसके साथी अर्जुन को आनन-फानन बोलेरो से बाहर निकालकर एनटीपीसी रिहंद के धन्वंतरि चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। अर्जुन का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; 24 घंटे में एक और बड़ा हादसा, पुलिया से नीचे गिरी बाइक, किशोर समेत तीन की मौत

उधर, हादसे में बस के यात्रियों को भी हल्की चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। बीजपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बस व बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बोलेरो चालक राजेश के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। घटना के बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed