फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road accident in Sonbhadra one dead

सड़क हादसे में लिपिक की मौत, पुत्र घायल

Thu, 17 Dec 2020 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Sonbhadra one dead
रेणुकूट/सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के पुनर्वास महुअरिया गांव में बुधवार की रात करीब 11 बजे वाहन की हेडलाइट की चमक से बाइक सवार गिर पड़े। हादसे में शादी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे तुर्रा पिपरी राजकीय इंटर कॉलेज के लिपिक व उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। रिश्तेदारों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, यहां चिकित्सक ने घायल पिता को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव निवासी रोहित राम (58) और उनके पुत्र पवन कुमार (25) पुनर्वास महुअरिया में किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शरीक होने के बाद रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे वाहन की हेडलाइट की चमक से बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक की पिछली सीट पर बैठे रोहित राम गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे बेटे पवन को भी चोटें आईं। बेटे ने रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी। सूचना पर रिश्तेदार आनन-फानन मौके पर पहुंचे। घायल पिता-पुत्र को दुद्धी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र कुमार ने रोहित राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके छोटे बेटे का प्राथमिक उपचार शुरू किया किया। उधर, घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed