UP : बल्कर और पिकअप में टक्कर..., युवक की मौत, पांच लोग घायल; चीख-पुकार सुन पहुंचे ग्रामीण
Road accident in Sonbhadra: हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर बभनी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां एक युवक की माैत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Road accident in UP : सोनभद्र में बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा-बीजपुर मार्ग पर स्थित बिजली सब स्टेशन के पास बीती रात बल्कर और पिकअप वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, म्योरपुर भेज दिया।
बीजपुर से म्योरपुर की ओर जा रही 22-चक्का बल्कर और म्योरपुर से बीजपुर जा रही पिकअप की नधिरा बिजली सब स्टेशन के पास जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप पर सवार रामबाबू (25) पुत्र कृष्णा, निवासी राजमिलान टोला मैनहवां, थाना बीजपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
अंजनी कुमार पुत्र राम प्रताप, श्याम लाल पुत्र शंखलाल, अमरधारी पुत्र करीमन, रामरतन पुत्र बाबूराम और बबलू पुत्र रामलल्लू सभी निवासी राजमिलान, थाना बीजपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर थाने भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।