{"_id":"67af1de315d03115cc045e05","slug":"road-accident-in-sonbhadra-12-workers-injured-after-pickup-and-auto-collide-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में हादसा: श्रमिकों से भरी ऑटो को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, मची चीख- पुकार; 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में हादसा: श्रमिकों से भरी ऑटो को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, मची चीख- पुकार; 12 लोग घायल
Fri, 14 Feb 2025 04:12 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 14 Feb 2025 04:12 PM IST
सार
घोरावल में पिकअप और ऑटो की टक्कर में 12 श्रमिक घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कोहरथा गांव स्थित बेलन नदी के पास बृहस्पतिवार की रात पिकअप और ऑटो की टक्कर में 12 श्रमिक घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घोरावल में भर्ती कराया गया, जहां से तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ये है मामला
सभी श्रमिक घोरावल क्षेत्र से देवगढ़, बरयां और महाव गांवों के निवासी हैं। वे काम खत्म कर ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घोरावल-कोहरथा मार्ग पर बेलन नदी के पास विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में ऑटो में सवार सभी 12 मजदूर घायल हो गए। घायलों में राजकुमारी (35), गुड्डी (35), बेचू (55), ददोसर (35), रंजना (30), बबिता (17), रविता (18), मनीषा (16), रिंकी (22), मजीरा (50) शामिल हैं। सभी को सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल ददोसर, रंजना और बबिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो अन्य घायलों का इलाज गांव के एक निजी अस्पताल में कराया गया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल सीएचसी घोरावल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा और टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन की तलाश जारी है।