फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rituals were performed in goddess temples, devotees worshipped Kushmanda form

Sonebhadra News: देवी मंदिरों में हुए अनुष्ठान, कूष्मांडा स्वरूप की भक्तों ने की पूजा

Tue, 01 Apr 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rituals were performed in goddess temples, devotees worshipped Kushmanda form
नवरात्र के तीसरे दिन धार्मिक स्थल गुलजार रहे। देवी मंदिरों में आस्थावानों की अधिक भीड़ रहीं। घंटों लाइन में लगकर भक्तों ने नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मातारानी के चौथे स्वरूप कुष्मांडा का दर्शन पूजन किया। इससे पहले लोगों ने वैदिक मंत्रो के साथ लोगों ने अनुष्ठान किया।
विज्ञापन

देवी मंदिरों में दूर दराज से भक्तगण दर्शन पूजन को पहुंचें। तेज धूप होने के बावजूद भक्तों की भीड़ जुटी रहीं। मेला क्षेत्र में खूब खरीदारी हुई। रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल स्थित प्राचीन शीतला मंदिर, साईं चौक स्थित दुर्गा मंदिर और अंबेडकर नगर स्थित कड़े मां शीतला धाम में सुबह से दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन

मंगला आरती के पश्चात भक्तों के लिए देवी मंदिरों के कपाट खोल दिए थे। मंदिर के आस-पास सजे दुकानों पर माला, फूल समेत अन्य पूजन सामग्री की लोगों ने खरीदारी की। शीतला मंदिर में मन्नत पूरी होने पर विशेष पूजा पाठ व अनुष्ठान कराने वाले भक्त ज्यादा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पूरब मोहाल स्थित सातो मईया शीतला मंदिर और दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में भक्तों ने मत्था टेका। वहीं डाला के बारी स्थित मां वैष्णो शक्तिपीठ मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन बड़ी संख्या में दर्शन पूजन किए। मातारानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजायमान रहा।
भोर में मंगला आरती के पश्चाम मंदिर के कपाट भक्तों के खोल दिए गए। मंगलवार को तेज धूप होने के बावजूद बड़ी संख्या दूर दराज से भक्तगण दर्शन पूजन को पहुंचे। वैष्णो देवी मंदिर में जनपद के साथ ही आस-पास के अन्य जनपद, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
मन्नत पूरी होने पर लोग बच्चों का मुंडन संस्कार, अन्नप्रासन आदकिरा रहे हैं। इसके साथ ही अन्य मांगलिग कार्यक्रम भी मंदिर परिसर में कराया जा रहा है। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में डाला चौकी पुलिस लगी हुई है। वैष्णो देवी मंदिर में 20 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किया।


कुंडवासिनी दरबार में भक्तों ने टेका मत्था
घोरावल क्षेत्र के कुराड़ी गांव स्थित माता कुंडवासिनी धाम एवं शिवद्वार धाम में नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इनमें मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन और मांगलिक समारोह प्रमुख रहे। मंदिर परिसर में रामायण पाठ, दुर्गा सप्तशती और भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया।नवरात्र के इस अवसर पर दोनों मंदिरों में प्रतिदिन भोर में मंगला आरती के बाद कपाट खुलने के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में चारों ओर भक्ति का माहौल देखने को मिला। नवरात्रि के दौरान सभी दिन शुभ लग्न में होने के कारण मांगलिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed