फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Risking their lives crossing the river

जान जोखिम में डालकर पार कर रहे नदी

Fri, 26 Aug 2016 11:40 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Fri, 26 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Risking their lives crossing the river
नगवां ब्लॉक के नयनदह नदी का टूटा पूल।
जिले में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से बिहार को जोड़ने वाला नयनदह नदी पर बना पुल टूटकर बह गया  है। इसकी वजह से बिहार का आवागमन ठप है। वहीं जान जोखिम में डालकर ग्रामीण पैदल ही नदी को पार कर रहे हैं। नगवां ब्लॉक क्षेत्र के  प्रधानों ने जिला प्रशासन से अविलंब पुल निर्माण कराए जाने की मांग उठाई है। साथ ही शीघ्र निर्माण न कराए जाने पर ग्रामीणों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि नक्सल प्रभावित नगवां ब्लॉक अंतर्गत मड़पा गांव के समीप मांची-चरगड़ा के बीच नयनदह नदी में बना पुल मूसलाधार हुई बारिश में टूटकर बह गया। इससे यूपी और बिहार का आवागमन ठप हो गया। चरगड़ा गांव के प्रधान यूसुफ अली ने जिला प्रशासन से अविलंब पुल के मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


देवहार के बालेश्वर, मड़पा के तैय्यब अली, ग्राम प्रधान अमृत लाल यादव ने कहा कि नयनदह नदी पर बने पुल का निर्माण करीब पांच साल पूर्व हुआ था। कहा कि पिछले नौ जुलाई को पूर्व एसडीएम कैलाश सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने विभाग को तीन दिन के भीतर पुल निर्माण कराए जाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से तीन दिन में पुल का निर्माण करा दिया गया। इसका नतीजा रहा कि अभी हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश को नहीं सहन कर पाया और पुन: पुल टूटकर बह गया। नगवां ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानों ने कहा कि  शीघ्र पुल का निर्माण नहीं कराया जाता तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed