{"_id":"60a542338ebc3e38390a4895","slug":"rimjhim-somewhere-in-the-district-and-heavy-rain-in-some-places-sonbhadra-news-vns590314063","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में भी ताउते चक्रवात का असर देखा जा रहा है। मंगलवार को तो हल्की बारिश हुई लेकिन बुधवार की सुबह से ही जिले के विभिन्न इलाके में कहीं रिमझिम तो कहीं घंटों झमाझम बारिश हुई। खलियारी क्षेत्र में ओले भी पड़े। बारिश होने से शहरी क्षेत्रों में जहां कीचड़ हो गया, वहीं सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं भीगने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के साथ आस-पास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को साढ़े चार बजे भोर से ही बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब दो से ढाई घंटे तक रुक-रुक तेज बारिश हुई। बारिश से ममुआ स्थित गया रतवल साधन सहकारी समिति पर किसानों का रखा गेहूं भीग गया। अन्य केंद्रों पर किसान गेहूं बचाने के लिए किसान तिरपाल तानते हुए देखे गए।
खलियारी: सुबह झमाझम बारिश के साथ जगह-जगह ओले भी पड़े। बारिश होने से जहां लोगों को उमस से राहत मिली, वहीं तेज आंधी से लोगों के छप्पर उड़ गए। कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के खंभे टूटने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खलियारी के आस-पास के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार की देर शाम तक करीब पांच बजे शाम तक मौसम साफ था। पांच बजे के बाद आसमान में मौसम का रुख बदलने लगा। आसमान में बादल उमड़ने घुमड़ने लगा और बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई। ओले पड़ने से लोगों का जीवन अस्त ब्यस्त हो गया।
विज्ञापन
महुली: दुद्धी ब्लाक के महुली कस्बे में सहकारी समिति स्थित बनाये गए गेहूं क्रय केन्द्र पर बारिश का पानी बरामदे सहित गोदामों में घुस जाने से गेहूं की बोरियों को भीगने से बचाने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। क्रय केंद्र प्रभारी परमेश्वर यादव ने कहा कि मंगलवार शाम को पछुआ हवाओं के झोंकों के बीच तेज आंधी व बारिश में पानी बरामदे सहित गोदामों में भर गया। हालांकि गेहूं की रखी बोरियों को भीगने से बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी को गोदामों में घुसने से रोकने का फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
केकराही: किसान सेवा सहकारी संघ पर हो रहे गेहूं क्रय में सभी गेहूं को टीनशेड में रखा जाता है, जिससे बरसात से नुकसान नहीं हो पाया है। केंद्र पर आए किसानों का गेहूं खरीद वास्ते जो था ट्राली में प्लास्टिक से ढंक दिया गया है। तेज हवा के कारण पसही विद्युत उपकेंद्र से सभी फीडरों की सप्लाई रात में बंद कर दी गई। जेई विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि आपूर्ति के लिए प्रयास किया जा रहा है फाल्ट बनने के बाद सप्लाई दी जाएगी।
करमा: बुधवार की सुबह अचानक बरसात होने से सहकारी संघ करमा पर खरीद के लिए रखा गया किसानों का गेहूं भींग गया। केंद्र प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि अभी तक 192 किसानों का 7770 क्विंटल 50 किलो गेहूं की खरीद की जा चुकी है। 159 किसानों का भुगतान हो चुका है। मौसम को देखते हुए प्लास्टिक मंगाकर गेहूं को ढका गया है।