{"_id":"23c4477b978bc1aa16e07e7064d6ee53","slug":"rihand-touch-height-sridhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहंद छू रहा ऊंचाई : के श्रीधर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहंद छू रहा ऊंचाई : के श्रीधर
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी रिहंद परियोजना का स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। बतौर मुख्य
विज्ञापन
अतिथि परियोजना के समूह महाप्रबंधक के श्रीधर ने एनटीपीसी का ध्वज फहरा
कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद एनटीपीसी गीत से कार्यक्रम को गति दी
गई।
के श्रीधर ने रिहंद परियोजना के कामर्शियल प्रचालन के सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूरे होने के लिए कर्मियों की लगन और मेहनत को श्रेय दिया। कहा कि यहीं कारण है कि इस बार का स्थापना दिवस विशेष यादगार है। दक्षता में उत्तरोत्तर वृद्धि के चलते परियोजना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने में पूरी तरह कामयाब रही है।
सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। कहा कि मानव संसाधन विभाग की ओर से ओपेन फोरम, पीएफ़ वर्कशॉप, प्रेस मीट, ट्रेड यूनियन, लीडरशिप डेवलपमेंट वर्कशॉप, सीएण्डएम विभाग की वेंडर्स मीट ने कार्यप्रणाली को पूरी तरह से पारदर्शी बना दिया है,
जिसका परिणाम है कि बेहतर बिजली उत्पादन के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में परियोजना अहम भूमिका बनाए हुए है। इसिलिए इस परियोजना ने अलग कीर्तिमान स्थापित किया है।संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अधिकारी मानव संसाधन एवं प्रभारी राजभाषा मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया ।
इस मौके पर महाप्रबंधक (टीएस) राजकुमार, महाप्रबंधक (ओएंडएम) एस सरकार, महाप्रबंधक (प्रचालन) रंजन कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश रस्तोगी, अपर महाप्रबंधक (वित्त) आरबी पांडेय, अपर महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) जीसी पांडेय आदि मौजूद रहे।