फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rihand's water level is four meters below

अधिकतम से चार मीटर नीचे है रिहंद का जलस्तर

Sun, 15 Aug 2021 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Rihand's water level is four meters below
सोनभद्र। पिछले दिनों बारिश से नदी-नाले उफना गए थे। इनमें तेजी से वृद्धि हो रही थी। अब बारिश थमने के बाद नदियों के जलस्तर की रफ्तार भी थमी है। सोन नदी का पानी अब घटने लगा है। शनिवार को इसमें पांच सेमी प्रति घंटे की दर से कमी दर्ज की गई। उधर, बांधों के जलस्तर में वृद्धि भी रुकी है। रिहंद बांध में पानी अधिकतम जलस्तर से अभी करीब चार मीटर नीचे है। ओबरा बांध में पानी अधिकतम जलस्तर से अब 14 सेमी कम रह गया है।
विज्ञापन

रिहंद बांध में पानी का मुख्य स्रोत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के तटवर्ती क्षेत्र हैं। वहां हुई बारिश का असर बांध के जलस्तर पर पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से वहां बारिश का क्रम थमा है। लिहाजा बांध में आने वाले पानी की मात्रा भी कम हुई है। हालांकि अगस्त में अब तक रिहंद का जलस्तर करीब ढाई मीटर तक बढ़ चुका है। उधर, ओबरा बांध में पानी का स्तर अधिकतम से सिर्फ 14 सेमी नीचे रह गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान बांध के जलस्तर में 10 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

--
बांध: वर्तमान जलस्तर: अधिकतम जलस्तर (मीटर में)
नगवां: 353.71: 354.60
धधरौल: 316.86: 317.90
ओबरा: 193.10: 193.24
रिहंद: 261.73: 265.18
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed