फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rickshaw driver sleeping in passenger shed died

Sonebhadra News: यात्री शेड में सो रहे रिक्शा चालक की मौत

Sun, 08 Jan 2023 08:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver sleeping in passenger shed died
अनपरा थाना क्षेत्र के काशी मोड़ स्थित यात्री शेड में सो रहे एक रिक्शा चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ठंड से मौत की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मप्र के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र निवासी शंभू शाह (65) अनपरा में रिक्शा चलाकर जीविकोपार्जन करता था। दिन भर रिक्शा चलाने के बाद वह काशी मोड़ पर बने बस स्टैंड के समीप शेड में रात गुजारता था। शनिवार की देर रात वह शेड में सोया था। सुबह वह मृत मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शंभू की ठंड से मौत की आशंका है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि ठंड से मौत की आशंका प्रतीत हो रही है, लेकिन पोस्टमार्टम से ही यह स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed