फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Retkr throat, killing elderly couple

गला रेत कर बुजुर्ग दंपती की हत्या

Mon, 07 Nov 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Mon, 07 Nov 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Retkr throat, killing elderly couple
अंबेडकरनगर के रामनगर महुवर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत के बाद छानबीन के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सरई थाने के पुरैल गांव में रविवार की रात वृद्ध दंपति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। लोगों को घटना की जानकारी सुबह हुई। सूचना पर एसपी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि शुरूआती जांच में संपति विवाद की बात सामने आई है।
  गांव में रामलखन जायसवाल (65)  अपनी पत्नी छोटी (62) के साथ रहते थे। रविवार की रात दोनों खाना खाने के बाद घर से लगे बैठके में सोने चले गए। सुबह जब वे नहीं उठे तो पड़ोस के लोग घर के पास देखने के लिए गए। लोगों ने देखा कि दोनों का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है और दंपत्ती का शव खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा है।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड की जानकारी होने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। डॉग स्क्वायड टीम ने घटना स्थल से लेकर गांव के कई हिस्सों में घूमकर मामले की छानबीन की लेकिन कोई ठोस सुराग नही मिला। दोपहर में एसपी रूडोल्फ अल्वारेस भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया। जांच टीम में सरई, देवसर के नगर निरीक्षक सहित तीन अधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रूडोल्फ अल्वारेस ने बताया कि दंपत्ती का कोई वारिस नहीं था। जमीन को लेकर कुछ दिन पहले रामलखन का एक रिश्तेदार से झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की पुलिस बारीकी से पड़ताल कर रही है और जल्द हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed