{"_id":"609036e68ebc3e8dbc0f4c1b","slug":"results-not-declared-even-after-36-hours-counting-sonbhadra-news-vns587863425","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे की मतगणना के बाद भी नहीं घोषित हुआ परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे की मतगणना के बाद भी नहीं घोषित हुआ परिणाम
विज्ञापन
सोनभद्र। चुनावी तैयारी की मुकम्मल व्यवस्था का दावा करने वाले प्रशासनिक अमले की पोल मतगणना और उसके परिणाम की घोषणा से खुलती नजर आई। रविवार की सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना 36 घंटे के बाद सोमवार की शाम को भी पूर्ण नहीं हो सकी। जहां की पूर्ण भी हो गई वहां के परिणाम घोषित नहीं हो सके। ऐसे में देर रात तक अधिकारी, कर्मचारी चुनावी कंट्रोल रूम से लेकर मतगणना स्थल तक माथापच्ची करते नजर आए।
राबर्ट्सगंज ब्लाक की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में हुई। यहां की मतगणना तो सोमवार की दोपहर बाद समाप्त हो गई, लेकिन परिणाम घोषणा के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों की फीडिंग शाम तक नहीं हो सकी। जिले के सभी ब्लाकों करमा, कोन, चतरा, नगवां, दुद्धी, चोपन, घोरावल, म्योरपुर व बभनी में ग्राम प्रधान पद के और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के सभी परिणाम घोषित कर दिए गए। ग्राम पंचायत सदस्यों के भी परिणाम घोषित हो गए, लेकिन जिला पंचायत सदस्य के परिणाम घोषित नहीं हुए। चतरा ब्लाक के कोरियांव ग्राम पंचायत में दो प्रत्याशियों का मत बराबर होने के कारण यहां लाटरी निकाली गई। उसी के आधार पर सौम्या पांडेय को विजयी घोषित किया गया। राबर्ट्संज ब्लाक परिसर में जब मतगणना हुई तो जैसे-जैसे प्रत्याशी जीतते जा रहे थे वैसे-वैसे विजयी प्रत्याशी खुशी मनाते जा रहे थे। हालांकि कोविड 19 नियमों के कारण लोग शांति पूर्वक ही जश्न मनाए।
अपनी-अपनी सीट पर ये प्रत्याशी बनाए रहे बढ़त
वार्ड संख्या एक नगवां से विग्गन भारती, वार्ड संख्या दो बरहमोरी से मुनिया देवी, वार्ड तीन रामगढ़ से सरिता, वार्ड चार सोढ़ा से रामाराम बिंद बढ़त बनाए हुए हैं। वार्ड पांच तरावां से रितू सिंह, वार्ड छह हिंदुआरी से पिंटू कुमार सिंह, वार्ड नौ चुर्क से मोहन कुशवाहा, वार्ड 10 सलखन से शिवमंगल, वार्ड 11 सिरसिया ठकुराई से राधिका पटेल, वार्ड 12 सरंगा से अविनाश पटेल, वार्ड 13 मुर्तिया से नीरज श्रीवास्तव, वार्ड 14 हिनौती से अमरावती, वार्ड 15 तिलौली कला से सत्येंद्र पटेल, वार्ड 16 शाहगंज से संगीता देवी, वार्ड 17 पटवध से अरविंद उर्फ सुनील, वार्ड 18 जुगैल से उत्तरा त्रिपाठी, वार्ड 19 कचनरवा छविंद्र नाथ चेरो, वार्ड 20 निगाई से आनंद खरवार, वार्ड 21 पनारी से अनिल यादव, वार्ड 22 कुलडोमरी से फूलरी देवी, वार्ड 23 कोटा से पानमती, वार्ड 24 जरहां से रामविचार, वार्ड 25 किरविल से जनकधारी की बढ़त बनी है। वार्ड 27 घघरी से जय प्रकाश पांडेय, वार्ड 28 बभनी से पूनम विश्वकर्मा, वार्ड 29 बघाड़ू से जुबेर आलम, वार्ड 30 धनौरा से कविता, वार्ड 31 विंढमगंज से आशा जीत के करीब हैं। हालांकि अभी जीत की घोषणा नहीं हुई है।