फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Reservation for 90 seats of Gram Pradhan

Sonebhadra News: ग्राम प्रधान की 90 सीटों पर मिले आरक्षण

Sat, 09 Aug 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Reservation for 90 seats of Gram Pradhan
म्योरपुर। स्थानीय कस्बे के गुरुद्वारा के पास स्थित सभागार में शुक्रवार को आदिवासी अधिकार मंच की बैठक हुई। इसमें आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा को लेकर चर्चा की गई। मंच के लोगों ने अपने हक और अधिकार के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कहा कि पिछले पंचायत चुनाव में आबादी के लिहाज से ग्राम प्रधान के 335 पदों पर आरक्षण होना चाहिए था, लेकिन मात्र 245 सीटें ही आरक्षित की गई थीं। जनजातियों को ग्राम प्रधान की 90 सीटों के आरक्षण से वंचित कर दिया गया। आदिवासियों को उनके हक से वंचित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव में पूरा हक नहीं मिला तो आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

मंच के प्रबंधक बबई सिंह मरकाम ने कहा कि आदिवासियों के आरक्षण के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामरूप, रामनरायन सोयमा, राम प्रसाद भकोसन पनिका, अमर सिंह खरवार, देवशाह उरेती, रामरति पोया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed