फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Republic Day celebrated with pomp in city and rural areas

शहर एवं ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Wed, 27 Jan 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with pomp in city and rural areas
चुर्क पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले के शहरी एवं ग्रामीण अंचल में मंगलवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना। प्रभातफेरी निकालने जाने के साथ ही जगह-जगह क्रास कंट्री रेस व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राबर्ट्सगंज नगर स्थित राजा शारदा महेश इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. बृजेश सिंह, राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य वंदना सिंह, विमला इंटर कालेज में प्रबंधक जितेंद्र सिंह, राजकीय महाविद्यालय छपका में प्राचार्य डा. वंदना, विंध्य कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डा. अंजनी विक्रम सिंह, प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन, मां वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रमाशंकर दुबे, युग शांति इंटर कालेज में प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव व प्रधानाचार्या संगीता ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने जिला पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा देवेन्द्र पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, पूर्व विधायक तिरथराज, कृष्णमुरारी गुप्ता, अजीत रावत, कमलेश चौबे, पुष्पा सिंह, दिलीप चौबे, अरुण तिवारी, अजय मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन

सलखन: मारकुंडी में युवा सामाजिक कार्यकर्ता उधम सिंह यादव की ओर से क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि गुरमा चौकी प्रभारी अंजनी राय रहे। रेस में 80 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। दो किलोमीटर के दौड़ में राबर्ट्सगंज के बाबूलाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार के रूप में साइकिल दिया गया। गुरमा, मारकुंडी, केवटा, रजधन, पयिका, चिरहुली, बेलछ, रुदौली स्थित सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। जिला कारागार अधीक्षक मिजाजी लाल ने जिला कारागार के मुख्य द्वार पर ध्वाजारोहण कर सलामी ली। डाला: सीमेंट फैक्ट्री इंटर कालेज स्थित मैदान में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। यूनिट हेड राहुल सहगल ने ध्वजारोहण किया। फैक्ट्री के माइंस विभाग, थर्मल पावर प्लांट व मैकेनिकल विभाग की ओर से झांकी निकाली गई। केकराही: रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल पगिया में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। हंसवाहिनी इंटर कालेज कसया सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस मना। ऐलाही गांव में मनोज कुमार जायसवाल के कोरोनो काल में गरीबों असहायों की मदद करने पर गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सम्मानित किया। बभनी: एनटीपीसी रिहंद के सोन-शक्ति स्टेडियम में मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (रिहंद) बालाजी आयंगर ने ध्वजारोहण किया। वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्ष पद्मा आयंगर एवं अन्य सह अतिथियों ने शांति का प्रतीक गुब्बारे को आकाश में छोड़ कर शांति का संदेश लोगों को दिया। परियोजना कर्मियों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया। कोन: लालबिजौरा गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राममनोहर त्रिपाठी की पत्नी सुंदरी देवी को तहसीलदार ओबरा सुनील कुमार ने घर पहुंच कर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। राजवंशी देवी इंटर कालेज में प्रबंधक व पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। ओबरा: ताप विद्युत परियोजना ओबरा के संकुल में स्थित गांधी मैदान में मुख्य महाप्रबंधक इं.आरपी सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। समारोह में सीआईएसएफ कमोडेंट एचएस शर्मा, जीके मिश्र, पीसी अग्रवाल, ओबरा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एसके मिश्रा, विजय कुमार आदि रहे। ओबरा सेकेंड हार्ट कांवेंट स्कूल में विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर लिनेट ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed