{"_id":"6011b1008ebc3e2c4d2e54c4","slug":"republic-day-celebrated-with-great-pomp-in-industrial-institutes-of-energy-sonbhadra-news-vns57137579","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जांचल के औद्योगिक संस्थानो में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जांचल के औद्योगिक संस्थानो में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
डीएवी खड़िया में गणतंत्र दिवस पर गीत प्रस्तुत करती छात्राएं।
- फोटो : SONBHADRA
अनपरा/शक्तिनगर ऊर्जांचल केविभिन्न औद्योगिक संस्थनो में मंगलवार को देश का 72 वां गणतंत्र दिवस विविध कार्यक्रमो के साथ मनाया गया। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ मैदान में मंगलवार को गणतंत्र दिवस की 72 वीं वर्षगाठ धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम इं एच पी सिंह ने ध्वजारोहण,परेड का निरीक्षण व जवानो की सलामी ले कर किया। उन्होंने कहा कि अनपरा परियोजना उत्पादन निगम का सिरमौर होने केनाते अनपरा परियोजना परिवार अपने को गौरवान्वित महसूस करता है। कोविड जैसी महामारी केबीच भी परियोजना का उत्पादन बेहतर रहा है। अनपरा तापीय परियोजना की इकाई संख्या 3,5 व 6 की गत वर्ष ओवरहालिंग करायी गयी है और इकाई संख्या एक की ओवरहालिंग करायी जा रही है यह इाकई जल्द ही भार पर आने वाली है। इकाई संख्या चार की भी ओवरहालिंग की तैयारी चल रही है। इस दौरान विशिष्ट कार्य करने वाले अधिकारियो व कर्मचारियो को मुख्य अतिथि ने सम्मानित भी किया। इसी क्रम में एनटीपीसी रिहंद के सोन शक्ति स्टेडियम में कोविड 19 के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के साथ पुरस्कार वितरण के बीच 72वां गणतन्त्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया । समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक रिहंद बालाजी आयंगर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया । मुख्य अतिथि ने अध्यक्षा वर्तिका महिला मण्डल पद्मा आयंगर एवं अन्य सहअतिथियों के साथ शांति का प्रतीक गुब्बारे को आकाश में छोड़ कर शांति का संदेश लोगों को दिया । उन्होने कहा कि परियोजना कर्मियों के कठिन परिश्रम, लगन, निष्ठा व ईमानदारी का ही परिणाम है कि आज हमारी कंपनी की स्थापित क्षमता 63.785 मेगावाट हो गयी हैं । रिहंद परियोजना पर्यावरण की दिशा में सदा से सजगता की भूमिका का निर्वहन करता चला आ रहा है । इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने समारोह में शामिल टुकडिय़ों का निरीक्षण कर उनकी सलामी ली । परियोजना कर्मियों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य हेतु बीयूएच मेरिटोरियस अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ प्रबंधक नीरज कुमार तथा संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यपालक नैगम संचार शिक्षा गुप्ता ने किया। इसी क्रम में एनटीपीसी-सिंगरौली विद्यत गृह में 72वां गणतंत्र दिवस आवासीय टाउनषिप स्थित जवाहार लाल नेहरू स्टेडियम में हर्षोउल्लास से मनाया गया। विद्युत गृह के मुख्य महाप्रबंधक देवाषीष चट्टोपाध्याय ने ध्वजा रोहण किया । श्राी चट्टोपाध्याय ने बताया कि एनटीपीसी अपनी संस्थापित विद्युत क्षमता 63785 मेगावाट का विद्युत उत्पादन कर देश के उर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में योगदान कर देश के कल कारखानों को शक्ति प्रदान कर रहा है । दिसम्बर-2020 के दौरान सिंगरौली विद्युत गृह की पहली यूनिट ने 100 विद्युत उत्पादन कर देश में उच्चतम पीएलएफ पर विद्युत उत्पादन का नया रिकार्ड कायम किया है साथ ही सिंगरौली परियोजना माह दिसंबर में 93.53 पीएलएफ के साथ पूरे एनटीपीसी में प्रथम स्थान पर है। इसीक्रम में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में मंगलवार को देश का 72वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय स्थित सिंगरौली स्टेडियम में आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम में एनसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक प्रभात कुमार सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। श्री सिन्हा ने ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। श्री सिन्हा ने कहा कि कोयला उत्पादन और प्रेषण के लक्ष्य को हासिल करने के साथ ही एनसीएल अपने आसपास के हितग्राहियों व विस्थापितों के सामाजिक, शैक्षणिक, एवं आर्थिक उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। श्री सिन्हा ने कहा कि देश को कोयले के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने व कोयला आयात को कम करने के लिए वर्ष 2023.24 तक कोल इंडिया के 1 बिलियन टन उत्पादन में एनसीएल को 130 मिलियन टन उत्पादन करना है। कार्यक्रम के दौरान एनसीएल के निदेशक कार्मिक बिमलेन्दु कुमार, डॉ अनिंद्य सिन्हा, राम नारायण दुबे, एस एस सिन्हा, पी के सिंह, अशोक दुबे, सर्वेश सिंह, कृति महिला मण्डल की अध्यक्षा संगीता सिन्हा, उपाध्यक्षा डॉ सुनीता कुमारी, लक्ष्मी दुबे आदि मौजूद रहे।
चोपन: नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में सरकारी तथा गैरसरकारी संस्थाओं में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। विकास खंड चोपन में ब्लॉक प्रमुख बबली, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन फरीदा बेगम, थाना परिसर में प्रभारी निरिक्षक नवीन तिवारी, रेलवे कंट्रोल आफिस पर मंडल यातायात प्रबंधक, रेल कर्मचारी इंटर मिडिएट कालेज में अध्यक्ष, गुरूद्वारा इण्टर कालेज में प्रबंधक सरदार सिरमौर सिंह, आर्य शिशु मंदिर में प्रकाश दास पासवान, केंद्रीय विद्यालय में विद्यालय समिति के चेयरमैन,पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान विष्णु कांत मौर्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन फरीदा बेगम ने सफाई व्यवस्था में अहम योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
चोपन: नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में सरकारी तथा गैरसरकारी संस्थाओं में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। विकास खंड चोपन में ब्लॉक प्रमुख बबली, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन फरीदा बेगम, थाना परिसर में प्रभारी निरिक्षक नवीन तिवारी, रेलवे कंट्रोल आफिस पर मंडल यातायात प्रबंधक, रेल कर्मचारी इंटर मिडिएट कालेज में अध्यक्ष, गुरूद्वारा इण्टर कालेज में प्रबंधक सरदार सिरमौर सिंह, आर्य शिशु मंदिर में प्रकाश दास पासवान, केंद्रीय विद्यालय में विद्यालय समिति के चेयरमैन,पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान विष्णु कांत मौर्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन फरीदा बेगम ने सफाई व्यवस्था में अहम योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन