फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Report submitted to DM against chief servant

मुख्य सेविका के खिलाफ डीएम को सौंपी रिपोर्ट

Fri, 26 Jun 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Report submitted to DM against chief servant
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के समक्ष मौजूद सुरक्षाकर्मियों से विषाक्त पदार्थ खाने का दावा करने वाली मुख्य सेविका के खिलाफ शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दिया। मुख्य सेविका के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति करने की तैयारी भी है। उधर, सीएमएस डा.पीवी गौतम ने भी मुख्य सेविका की चिकित्सकीय जांच संबंधी जानकारी जिलाधिकारी को दी। सीएमएस ने बताया कि मुख्य सेविका को इलाज के बाद वृहस्पतिवार को रात में ही घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अपने कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी बीच घोरावल ब्लाक में तैनात एक मुख्य सेविका अपने पति के साथ पहुंची। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से बोली कि वह डीएम से मिलना चाह रही है और उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है।सुरक्षाकर्मियों ने जब इसकी सूचना डीएम को दी तो डीएम ने मुख्य सेविका स्कोर्ट के वाहन से जिला अस्पताल भेजवाया। मुख्य सेविका का आरोप था कि जिला कार्यक्रम अधिकारी उसका उत्पीडन कर रहे हैं। विवश होकर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आरोपों को निराधार बताया था। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से मुख्य सेविका के खिलाफ चल रही जांच की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। साथ ही जिला चिकित्सालय के सीएमएस को भी मुख्य सेविका की चिकित्सकीय जांच संबंधी रिपोर्ट उन्हें भेजने को कहा था।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.पीवी गौतम के मुताबिक मुख्य सेविका को रात में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दे दी गई है। साथ ही चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट भी डीएम को दी गई है। उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि डीएम को मुख्य सेविका के खिलाफ चल रही जांच संबंधी रिपोर्ट शुक्रवार को सौंप दी गई है। मुख्य सेविका केखिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed