फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Report of 64 more people, all negative

64 और लोगोंकी आई रिपोर्ट, सभी निगेटिव

Mon, 25 May 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Report of 64 more people, all negative
बभनी क्षेत्र के आसनडीह यूपी बॉडर से छत्तीसगढ़ जाते श्रमिक। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में गैर प्रांतों व जनपदों से आने वाले लोगों का सिलसिला जारी है। रविवार की रात से सोमवार को शाम तक करीब 1500 लोग जिले मेें आए। इनमें से करीब 1125 लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच के बाद भोजन व राशन किट देकर रोडवेज की बसों व अन्य संसाधनों से उनके घर भेज दिया गया। उधर, जिले में विभिन्न स्थानों से आने वालों व क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए लोगों में से 34 के सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेज दिेए गए। इस बीच 64 और लोगों की रिपोर्ट भी आई है। सभी निगेटिव हैं। अब तक कुल 845 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल 752 लोगों की रिपोर्ट आई है। इनमें से 747 निगेटिव और पांच पाजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

उधर, राबर्ट्सगंज कोतवाली के जिस लोहरा गांव में पिता-पुत्र कोरोना पाजिटिव मिले हैं, उस गांव के पंपवा टोला को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है। सील किए गए टोला में करीब 193 परिवार रहते हैं। पाजिटिव मिले लोगों के परिवार के 11 लोगों को चुर्क स्थित डीएवी इंटर कालेज में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा मरीज ने गांव में स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से रुपयों की निकासी भी की थी। यहां उसके संपर्क में आए पांच लोग चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा उसकी किराना की दुकान भी है। यहां भी उसके संपर्क में आए 13 लोग चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति में घर में मरम्मत कार्य भी कराया है। जिसमें मिस्त्री व मजदूर मिलाकर कुल 13 लोग काम में लगाए गए थे। इन 13 लोगों को भी चिह्नित कर होम क्वारंटीन किया गया है। इस तरह से संपर्क में आए परिवार व बाहर के कुल 44 लोग अब तक चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें से परिवार के 11 लोगों को चुर्क स्थित डीएवी कालेज में आइसोलेट किया गया है जबकि अन्य 33 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इस बीच सील किए गए गांव में रहने वालों को घरों में ही रहने की अपील की जा रही है। बैरिकेडिंग वाले स्थल पर आने जाने वालों पर निगरानी के लिेए कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है। एसडीएम यमुनाधर चौहान का कहना है कि कोरोना पाजिटिव मिले व्यक्ति व उसके परिवार के संपर्क में कौन-कौन से लोग आए, उन्हें चिह्नित कर क्वारंटीन किए जाने की प्रक्रिया अब भी जारी है। जो लोग चिह्नित कर लिए गए हैं, उनमें से पाजिटिव मिले व्यक्ति के परिवार के लोगों को डीएवी कालेज में आइसोलेट किया गया है। अन्य लोगों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ सीमा पर पहुंचे तीन सौ श्रमिक
बभनी।लाक डाउन 4 में भी अभी गैर प्रांतों से मजदूरों के आने की सिलसिला जारी है। छत्तीसगढ़ सीमा से करीब तीन सौ श्रमिक ट्रांजिट प्वाइंट पर लाए गए। बाहर से आने वाले श्रमिकों को छत्तीसगढ़ सीमा के आसनडीह से बसों द्वारा म्योरपुर स्थित श्रीराम डिग्री कालेज ट्रांजिट प्वाइंट पर लाया जा रहा है। यहां थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच के बाद सभी श्रमिकों को भोजन व राशन किट देकर रोडवेज की बसों व अन्य संसाधनों से उनके घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed