{"_id":"6016ccbe8ebc3e33be2531b9","slug":"repair-work-went-on-all-day-traffic-was-interrupted-sonbhadra-news-vns572073399","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन चला मरम्मत कार्य, बाधित रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन चला मरम्मत कार्य, बाधित रहा आवागमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग पर रविवार को पूरे दिन मरम्मत का काम चला। क्रासिंग बंद होने के कारण राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन आवागमन बाधित रहा। शाम चार बजे रेल की पटरी मरम्मत होने पर ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। उधर, देर शाम तक रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ सड़क का मरम्मत कार्य चला। क्रासिंग बंद होने से वाहनों का आवागमन ठप रहा।
रेलवे प्रशासन की ओर से चोपन-चुनार रेल मार्ग पर राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के पास पटरी बदलने के एक सप्ताह पहले नोटिस जारी कर दिया गया था। साथ ही 31 जनवरी को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक क्रासिंग बंद करने के संबंध में घोषणा कराई गई थी। रविवार को सुबह आठ बजे क्रासिंग बंद कर दी गई। क्रासिंग बंद होने से दोनों तरफ बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सुबह के वक्त साइकिल सवार रेलवे लाइन पार करके गंतव्य तक पहुंचे। जबकि बाइक सवार सोनभद्र रेेलवे स्टेशन पर बने ओवरब्रिज से होकर आवागमन किए। वहीं बड़े वाहन चुर्क से धंधरौल बांध, नई बाजार होते हुए रामगढ़-खलियारी पहुंचे। क्रासिंग बंद होने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। सोनभद्र रेलवे स्टेशन के अधीक्षक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे के इंजीनियरों ने मरम्मत कार्य के लिए सुबह आठ बजे क्रासिंग बंद कर दिया था। मरम्मत कार्य में 50 से अधिक कर्मचारी लगे थे। उन्होने बताया कि करीब 50 मीटर दूरी तक रेल पटरी बदला गया। मरम्मत कार्य के दौरान ट्रेनों का संचालन भी बंद रहा। शाम चार बजे पटरी बदलने के बाद मालगाड़ी गुुुजारी गई। छह बजे तक तीन मालगाड़ियां गुजरी। देर शाम सात बजे के बाद तक रेलवे क्रासिंग पर दोनों तरफ सड़क की पीचिंग का काम चलता रहा। खबर लिखे जाने तक आवागमन शुरू नहीं हो सका था।