{"_id":"6241fd569c62446ae142f6ec","slug":"renukoot-defeated-chachar-and-captured-the-trophy-sonbhadra-news-vns645440177","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेनुकूट ने चाचर को मात देकर ट्राफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेनुकूट ने चाचर को मात देकर ट्राफी पर किया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत नेमना में नैगम सामाजिक दायित्व एनटीपीसी रिहंदनगर के तत्वाधान में ई वाईएस नवोदय डेवलपमेंट रिसर्च सोसायटी के सहयोग से दो दिवसीय वॅालीबाल प्रतियोगिता का समापन रविवार को डे नाइट मुकाबलों के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले में रेनुकूट ने चाचर को मात देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि अरविंद शुक्ला, अनित कुमार, मुकेश कुमार, दिवाकर रहे।
टूर्नामेंट के दूसरे दिन जिले स्तर की 12 टीमो ने भाग लिया जिसमें रेनुकूट, चाचर, सिद्धिकला, डोडहर ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल के प्रथम मुकाबले में चाचर ने सिद्धिकला को 21-18 , 21-19 से और द्वितीय मुकाबले में रेनुकूट ने डोडहर को 21-11, 21-19 से हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में सिद्धिकला ने डोडहर को 21-18 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा किया। फाइनल के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में रेनुकूट ने चाचर को 21-14, 21-16 से मात देकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैच के निर्णायक की भूमिका स्कोरर अनिल कुमार मौर्या, कमेंटेटर रामचंद्र पनिका, परवेज सिद्दीकी, रेफरी संजीव, रामप्रताप, प्रवीण, हरीश ने निभाई। टूर्नामेंट में मुख्य रुप से रामदयाल वैश्य मंडल अध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) भाजपा ओमप्रकाश, संतोष, ताराचंद, अनिल कुमार मौर्य, ईश्वरी प्रसाद, अनिल वैश्य, जगमोहन, बृजेश, सुरेश, पप्पू बीडीसी, अरुण, दीपक के साथ साथ भारी संख्या में दर्शक गण मौजूद रहे।