{"_id":"66ccbfa0bef3adc6840d4ac3","slug":"renukoot-ambikapur-rail-route-may-get-approval-soon-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-117159-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रेणुकूट-अंबिकापुर रेल मार्ग को जल्द मिल सकती है मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रेणुकूट-अंबिकापुर रेल मार्ग को जल्द मिल सकती है मंजूरी
विज्ञापन
रेणुकूट-अंबिकापुर रेल लाइन के लिए जल्द ही सुखद खबर मिल सकती है। सर्वे के बाद डीपीआर बोर्ड में जमा कर दी गई है। प्रस्तावित बरवाडीह-अंबिकापुर की तुलना में कम बजट वाली और अधिक उपयोगी होने के कारण इसे शीघ्र मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
बीते दिनों छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी रेणुकूट-अंबिकापुर मार्ग के लिए प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजा गया है। रेलवे ने अंबिकापुर को बरवाडीह या रेणुकूट से जोड़ने के लिए सर्वे कराया था। दोनों में से किसी एक मार्ग को मंजूरी मिलनी हैं।
सर्वे रिपोर्ट पर गौर करें तो रेणुकूट-अंबिकापुर रेल मार्ग 152.30 किलोमीटर का है, जबकि बरवाडीह से अंबिकापुर रेल मार्ग की दूरी 199.98 किलोमीटर है। इसके साथ ही यह कम लागत की भी होगी।
विज्ञापन
रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश तिवारी बताया कि रेलवे बोर्ड में बरवाडीह और रेणुकूट दोनों के लिए अंबिकापुर से सर्वे का काम हुआ है। दोनों के डीपीआर पर रेल बोर्ड में मंथन चल रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उस दिशा में कोई शुभ संकेत मिल सकता है।