{"_id":"67c88b5d87713342d50f1032","slug":"renovated-nic-video-conferencing-hall-inaugurated-at-collectorate-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-125200-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कलेक्ट्रेट में नवीनीकृत एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कलेक्ट्रेट में नवीनीकृत एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल का उद्घाटन
विज्ञापन
डीएम बीएन सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इस हॉल का नवीनीकरण भारतीय स्टेट बैंक, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र द्वारा सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) मद के अंतर्गत किया गया है। जिसमें विभिन्न सुधार और सौंदर्यीकरण के कार्य संपन्न हुए हैं।
नवीनीकरण के अंतर्गत फ्लोरिंग, पीवीसी कार्य, पेंटिंग, एसी इंस्टॉलेशन और नई कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, जिससे हॉल को अधिक आधुनिक और सुविधाजनक बनाया गया है। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के फील्ड ऑफिसर शरद श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि अभी जो कार्य शेष हैं, उन्हें जल्द ही पूरा कराकर हाल को और बेहतर बनाया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सहदेव कुमार मिश्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन सिद्दीकी, तहसीलदार सुशील कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के फील्ड ऑफिसर शरद श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस नवीनीकरण से कलेक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधाएं और बेहतर हो जाएंगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों में अधिक दक्षता आएगी।