{"_id":"627a68dbf48eb4315c1c2787","slug":"remove-the-encroachment-yourself-otherwise-the-bulldozer-will-run-sonbhadra-news-vns652738540","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद हटा लें अतिक्रमण, वरना चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद हटा लें अतिक्रमण, वरना चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल नगर पंचायत के सभागार में मंगलवार को एसडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता में राजस्व विभाग, नगर पंचायत और घोरावल उद्योग व्यापार मंडल की एक संयुक्त बैठक हुई। इसमें नगर में अवैध अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा की गई।
एसडीएम एसपी सिंह ने कहा कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कड़ाई से अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि घोरावल नगर में श्रेणी छह की जमीन सार्वजनिक तालाब, डांगी, नालियों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों को राजस्व विभाग की नापी के समय कोई शिकायत हो अपने मूल दस्तावेज के साथ नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत दर्ज कर मामले का समाधान करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाते समय किसी की शिकायत नहीं सुनी जाएगी। उन्होंने नगर में मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के विरुद्ध भी सख्त रुख अख्तियार किया। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क पर लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें। इस अवसर पर घोरावल उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तालाब के भीटे पर किए गए एग्रीमेंट और पक्का निर्माण में व्यापारियों को सहूलियत देकर उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान करते हुए नगर पंचायत की सार्वजनिक जमीन पर उन्हें स्थापित करने की मांग की गई। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए मामले का निष्पादन करने की मांग रखी गई। व्यापार मंडल द्वारा घोरावल नगर में अतिक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक पार्किंग स्थल बनाए जाने की भी मांग रखी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, तहसीलदार सुशील कुमार, ईओ चैतन्य कुमार तिवारी, व्यापार मंडल के महामंत्री अमरेश चंद्र, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, कन्हैया सेठ, सभासद धीरज कुमार, नंदलाल, मोहम्मद हनीफ, रमेश कुमार, श्रवण कुमार, अशोक कुमार, रवि कुमार, शाहबान अली, सौदागर अली अशरफ अली आदि उपस्थित रहे।