फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Remembering the sacrifices of freddom fighters in Amrit Mahotsav

आजादी के अमृत महोत्सव में बलिदानियों को किया याद

Fri, 19 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Remembering the sacrifices of freddom fighters in Amrit Mahotsav
राबर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज में अमृत महोत्सव में उपस्थित लोग। - फोटो : SONBHADRA
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को जिले में विविध कार्यक्रम हुए। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस राबर्ट्सगंज स्थित आरएसएम इंटर कालेज परिसर में गोष्ठी हुई तो वहीं म्योरपुर में शोभायात्रा निकालकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के आरएसएम इंटर कालेज में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय ने की। विशिष्ट अतिथि कुंवर देवांश, सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर व विंध्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या अंजली विक्रम ने महारानी लक्ष्मीबाई के पराक्रम का विस्तृत चित्रण किया। कवयित्री रचना तिवारी ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव का चित्रण काव्य पाठ में किया। अधिवक्ता विनोद चौबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

रामगढ़: शीतला मंदिर प्रांगण में अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद किया। साथ ही लोगों से आगामी दिनों में तिरंगा यात्रा के दौरान अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र चिंतामणि सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर फूलचंद बिंद, रामप्रवेश चतुर्वेदी, दुधनाथ कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुद्धी: टाउन क्रिकेट क्लब में वीर शहीदों के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। इस दौरान धर्म, संस्कृति के रक्षा करने की लोगों से अपील की गई। अंत में दुद्धी नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दिनेश अग्रहरि, डीसीएफ अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि, भाजपा जिलामंत्री दिलीप पांडेय, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह आदि रहे।

म्योरपुर: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत म्योरपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। खेल मैदान से निकली शोभायात्रा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग व कस्बे के रास्ते होकर वापस खेल मैदान पहुंची। मुख्य अतिथि रामअवध सिंह महाविद्यालय प्रबंधक ओपी सिंह ने कहा कि शहीदों के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। शोभायात्रा में आरएसएस के जिला प्रचारक इंद्रसेन, खंड प्रचारक गगन, सोनाबच्चा अग्रहरि, नितेश जायसवाल, जीत सिंह खरवार, रामदुलार सिंह गौड़, विष्णुकांत दूबे, चंद्रभूषण मिश्रा, सहदेव तिवारी, अशोक मिश्र, दिनेश गुप्ता, रविकांत गुप्ता, रामनरेश जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed