फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Remember the martyrs devoutly

शहीदों को श्रद्धापूर्वक किया याद

Thu, 23 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 23 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Remember the martyrs devoutly
राबर्ट्सगंज चाचा नेहरु पार्क शहीद स्तंम्भ पर कैंडिल जलाकर शहीद भगत सिंह की श्रंद्घाजलि अर्पित करते कांग्रेसी।
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज समेत जिले भर में गुरुवार को शहादत दिवस मनाया गया। सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया। आयोजित संगोष्ठी में लोकतंत्र पर आ रहे खतरे के विरुद्ध संगठित संघर्ष का संकल्प लिया गया। सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज के नई बस्ती में सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 86वें शहादत दिवस पर आइसा, इनौस और भाकपा माले की ओर से आयोजित संगोष्ठी में भाकपा माले के जिला सचिव ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि शहीदे आजम ने कहा था कि यदि गोरे शासकों की जगह भूरे साहबों का राज आया तो देश और बड़ी तानाशाही एवं तबाही की तरफ जाएगा। मौजूदा शासकों की नीतियों के कारण भारतीय लोकतंत्र पर मंडराते खतरे ने उपरोक्त भविष्यवाणी को सच साबित कर दिया है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि आज भगत सिंह के विचार और प्रासंगिक हो गए हैं और वाम-लोकतांत्रिक को संगठित कर सड़कों पर संघर्ष ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अध्यक्षता बसावन गुप्ता और संचालन माले नेता मोहम्मद कलीम ने किया। बैठक में शंकर कोल, राम प्रवेश, लालजी भारती, रामरक्षा ने भी अपना विचार व्यक्त किया। चारू ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तु़त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीपीआई के अमरनाथ सूर्य, बाबूराम, सुरेश, कलींद्र जायसवाल, राजदेव सिंह गोंड़ आदि ने भी विचार व्यक्त किया। उधर सोनांचल नव निर्माण समिति राबर्ट्सगंज की समिति कार्यालय पर बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष राकेश शरण मिश्रा ने कहा कि शहीदों का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। संचालन अनुराग मिश्रा ने किया।


इस मौके पर विजय कुमार पांडेय, विनोद कुमार जालान, दीपक सिंह, हीरामणी सिंह, उमापति , हिमांशु मौजूद रहे। राबर्ट्सगंज के धर्मशाला स्थित कार्यालय पर वैश्य समाज एसोसिएशन ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी, राजेश केशरी, शिवलोचन केशरी, नंदलाल केशरी आदि मौजूद रहे।


उधर, राबर्ट्सगंज के चाचा नेहरू पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कैंडिल जलाया। जगदीश मिश्रा, धीरज पांडेय, गप्पू जायसवाल आदि मौजूद रहे। डाला: गुरुवार को स्थानीय बाजार स्थित तिवारी कटरा में शहीदों के बलिदान को सौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।


शहीद स्थल डाला परिसर में शहीद उद्यान की स्थापना की मांग की गई। भाजपा युवा नेता धीरेंद्र, और सोनू सिंह ने विचार रखे। अध्यक्षता महेश सोनी एवं संचालन धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। रामजी दुबे, रामआशीष तिवारी, ओबरा छात्रसंघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव, विपीन सिंह, डॉ. आरकऱ् सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


ओबरा: युवा बहुजन समिति के तत्वावधान में स्थानीय सेक्टर तीन में गुरुवार को  भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु का शहादत दिवस मनाया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने कहा कि हम नौजवानों को अपना आदर्श क्रांतिकारियों को मानना होगा तभी देश का विकास संभव है। डीडी ओझा, जॉय डेनियर बानी, संतोष कनौजिया, शिबू खान, महताब आलम आदि शामिल थे।



वहीं अहिंसा सेवा पार्टी एवं भारतीय छात्र उत्थान समिति के अध्यक्ष विजय शंकर यादव के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह के सम्मान में एक सप्ताह तक जागरूकता अभियान चलाए जाने का संकल्प लिया गया। आकाश जायसवाल, आनंद तिवारी, गुलाम, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed